Sarangarh news:जनपद सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्र पर दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि 4 नवंबर
सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के जनपद पंचायत सारंगढ़, बिलाईगढ़ और बरमकेला के 25-25 जनपद सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्रों के प्रारंभिक प्रकाशन पर दावा-आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। इस प्रक्रिया में अंतिम तिथि सोमवार, 4 नवंबर तय की गई है, जिसके बाद प्राप्त आपत्तियों का निराकरण कर अंतिम निर्णय प्रकाशित किया जाएगा। …