ग्राम पंचायत रटगा में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व. जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर जिला पंचायत सदस्य राजेश नंदिनी आर्मो ने बढ़ाया लोगों का उत्साह
मरवाही। आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मरवाही विधानसभा के ग्राम पंचायत रटगा राजाडीह में युवा समिति द्वारा दही हांडी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राजेश नंदनी शामिल हुईं। ग्रामीणों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया।
युवा समिति द्वारा 30 फीट ऊंची दही हांडी बांधी गई थी, जिसे तोड़ने के लिए युवाओं की टोलियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। दही हांडी प्रतियोगिता जीतने वाली टीम को मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य राजेश नंदनी जी के द्वारा नगद 3100 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया, वहीं अन्य प्रतिभागी टीमों को 1000-1000 रुपये की सांत्वना राशि दी गई।
अपने उद्बोधन में जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि जन्माष्टमी के अवसर पर पूरे क्षेत्र में जगह-जगह ऐसे कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, जहां पूरा समाज मिल-जुलकर एक साथ इस उत्सव को मना रहा है और प्रेम व भाईचारे का संदेश दे रहा है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत सरपंच देववती आर्मो, सरपंच पति भागवत आर्मो, जनपद सदस्य रजनी भानु, पूर्व सरपंच हुकुमचंद अमलेश, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजय राय, बूथ अध्यक्ष आनंद करियाम, युवा मोर्चा मंडल सदस्य विक्रम, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री अवधेश अहिरेश, गोपाल सिंदराम महामंत्री, बूथ अध्यक्ष अनिल खुसराम, संजय अमलेश, पूरन अमलेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा उपस्थित रहे।









