Damrua

CG:मोबाइल खरीदने मां ने नहीं दिया पैसा, नाबालिग ने लगाई फांसी

जशपुर-रायपुर। मोबाइक खरीदने के लिए मां द्वारा पैसा न देने से नाराज एक नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

सूत्रों ने बताया कि मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र के कछार बरपारा का है. जानकारी के मुताबिक, यहां निवासरत इलूश कुजूर की 15 साल की बेटी अपनी मां से कई दिनों से नया मोबाइल फोन दिलाने की मांग कर रही थी. मगर, मां ने घर की समस्याएं बताकर बेटी की बात को टाल दिया करती थी. बेटी ने फिर से नए मोबाइल की डिमांड कर दी. फिर मां ने मना कर दिया और कहा कि अभी खेती किसानी में पैसा खत्म हो गया है. जब धान बिक्री हो जाएगी, तब नया मोबाइल खरीद दूंगी. नाराज पुत्री ने घर से महज दुर चली गई और कोशम की पेड़ में ओढऩी का फंदा डालकर फांसी पर झूल गई. रात में परिवार के लोग घर में बेटी को नहीं देखा, सुबह देखा तो घर से दूर एक पेड़ से फांसी के फंदे पर उसकी लटकी हुई लाश मिली. जिसे देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। मामले में पत्थलगांव एसडीओपी जायसवाल ने बताया कि कछार बरपारा में नाबालिग ने मोबाइल की मांग पूरी न होने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग पंचनामा कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram
[metaslider id="1064"]