Damrua

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सेवा का नया कीर्तिमान, 85 यूनिट रक्तदान 

सारंगढ़-बिलाईगढ़।भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) सारंगढ़ जिले द्वारा आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में क्षेत्र के युवाओं ने मानवता की एक अनूठी मिसाल कायम की। इस शिविर में कुल 85 यूनिट रक्तदान किया गया, जो जिले में सेवा और समर्पण की भावना का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

 

यह शिविर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्मदिन के अवसर पर सेवा ही संगठन की भावना से प्रेरित होकर आयोजित किया गया। इस पुनीत अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं करोड़ों देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।

IMG 20260918 WA0008 scaled

तीन क्षेत्रों की सहभागिता, एक साझा संकल्प

 

इस रक्तदान महाअभियान में बरमकेला, सारंगढ़ और बिलाईगढ़  तीनों क्षेत्रों के भाजयुमो कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर स्थल पर रक्तदान करने वालों में युवाओं का उत्साह देखने लायक था। कई युवा रक्तदान बेड पर लेटकर मुस्कुराते हुए इस सेवा कार्य में सहभागी बने, वहीं उनके साथी उनका उत्साहवर्धन करते नजर आए।

 

शिविर के आयोजन स्थल पर रक्तदान शिविर के बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर लगाए गए थे, जिनमें रक्तदान के महत्व को दर्शाया गया था  कतरा-कतरा खून का, जीवन की रफ्तार, खून अपना देकर करो प्राणों का संचार।

IMG 20260918 WA0007 1 scaled

IMG 20260918 WA0006 1 scaled

रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

 

रक्तदान करने वाले सभी दानवीरों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और हर रक्तवीर को समान रूप से सम्मानित प्रमाण पत्र देकर उनके योगदान को सराहा जाना चाहिए।

IMG 20260918 WA0005 scaled

भाजयुमो पदाधिकारियों का आभार

 

इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में बरमकेला, सारंगढ़ एवं बिलाईगढ़ के सभी प्रभारीगण, ऊर्जावान पदाधिकारियों और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही। भाजयुमो के पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

 

आयोजकों ने कहा सेवा, समर्पण और संगठन यही भारतीय जनता युवा मोर्चा की पहचान है। हमारा लक्ष्य केवल रक्तदान शिविर आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज में मानव सेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।

IMG 20260918 WA0009 scaled

लक्ष्य से आगे निकला कीर्तिमान

 

बताया जा रहा है कि इस शिविर के लिए तय किए गए लक्ष्य से कहीं अधिक रक्तदान हुआ, जो क्षेत्र के युवाओं में सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी की गहरी झलक दिखाता है। यह अभियान निश्चित रूप से आने वाले समय में और अधिक युवाओं को रक्तदान जैसे पुनीत कार्य से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा।

 

 

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram
[metaslider id="1064"]