🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 🔴
भाजपा मंडल महामंत्री शिवानी 60 पाव देशी शराब के साथ गिरफ्तार!
जांजगीर चाम्पा जिला के सिवनी मंडल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ भारतीय जनता पार्टी की सिवनी मंडल महामंत्री को 60 पाव अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर यह कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पास से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की गई। प्राथमिक पूछताछ में शराब की आपूर्ति एवं वितरण की जानकारी जुटाई जा रही है।
इस गिरफ्तारी से राजनीतिक हलकों में खलबली मच गई है। विपक्षी दलों ने इस मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए पार्टी की कथनी और करनी में अंतर की आलोचना की है।
भाजपा की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है






