Damrua

दर्दनाक हादसा : मजदूरों को ले जा रही जीप ट्रक में घुसी, 9 की मौत; कई घायल

सिरोही  : राजस्थान के सिरोही जिले में रविवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। जबकि दो गंभीर रूप से घायलों को उदयपुर अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक मजदूरों को लेकर आ रही एक जीप ने रॉन्ग साइड से जाकर ट्रक में सामने से टक्कर मार दी। ये सभी लोग पाली जिले में मजदूरी करने जा रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया।

 

यह पूरा मामला पिंपवाड़ा थाना क्षेत्र के कांटल के पास का बताया जा रहा है। यहां ट्रक और जीप में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में दो लोगों की हालत ज्यादा गंभीर होने की वजह से उन्हें उदयपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का सिरोही अस्पताल में ही इलाज किया जा रहा है। सभी लोग उदयपुर जिले के ओगणा थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। इस हादसे में जीप के ड्राइवर और ठेकेदार की भी मौत हो गई है।

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram
[metaslider id="1064"]