Damrua

खाद्य आपूर्ति विभाग ने गैस गोदाम से 10 लाख के अवैध सिलेंडर जप्त किया

डमरुआ न्यूज।।।

छिंदवाडा mP। खाद्य आपूर्ति विभाग ने आज चौखड़ा में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गैस गोदाम से 10 लाख के अवैध सिलेंडर जप्त किए हैं। बताया जा रहा हैं कि यह सिलेंडर अवैध रूप से यहां रखे गए थे जिनकी कोई अनुमति नहीं थी। मुखबिर की सूचना के बाद संबंधित संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिकखाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा मेसर्स सुविधा गैस गोदाम (रिलायंस एलपीजी) नगर क्षेत्र चौखडा वार्ड नंबर 9 छिन्दवाडा की आकस्मिक जांच की गयी। जहां 10 लाख रुपए से ज्यादा के अवैध घरेलू और व्यवसायिक गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं। जांच के दौरान एजेंसी के प्रोपराईटर द्वारा सिलेण्डर भण्डारण के संबंध में विस्फोटक अनुज्ञप्ति, गोदाम एनओसी, रेटिंग प्रमाण पत्र, डिस्टीब्यूटरशिप एग्रीमेंट आदि कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये। जिसके कारण गोदाम में कुल 409 नग घरेलू एवं कमर्सियल गैस सिलेण्डर वितरण हेतु अवैधानिक रूप से भण्डारित पाये जाने के चलते कुल कीमत 10,41,400 रूपये की सामग्री जप्त कर, प्रतिष्ठान के संचालक दुर्गेश सिंह वर्मा के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram
[metaslider id="1064"]