Damrua

CG ACE से करियर काउंसलिंग तक, युवाओं के लिए दूरदर्शी बजट: हितेश अजगल्ले

सारंगढ़ ।।छत्तीसगढ़ विधानसभा में कल प्रस्तुत किए गए राज्य बजट को युवा शक्ति को समर्पित बताते हुए युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हितेश अजगले ने इसे युवाओं के भविष्य को दिशा देने वाला बजट करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाला सिद्ध होगा।

हितेश अजगले ने कहा कि बजट में शामिल CG ACE योजना, मेगा परीक्षा केंद्रों की स्थापना और करियर काउंसलिंग केंद्रों का विस्तार, प्रदेश के युवाओं को शैक्षणिक और रोजगार के क्षेत्र में मजबूत आधार प्रदान करेगा। ये पहल न केवल परीक्षा की तैयारी को सुलभ बनाएंगी, बल्कि युवाओं को सही मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराएंगी।

उन्होंने आगे कहा कि यह बजट केवल योजनाओं की सूची नहीं है, बल्कि युवाओं के सपनों को साकार करने की एक ठोस कार्ययोजना है। राज्य सरकार ने शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देकर यह स्पष्ट कर दिया है कि युवा प्रदेश की प्रगति की धुरी हैं।

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का यह कदम आने वाले समय में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

युवा मोर्चा राज्य सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करता है और इसे युवाओं के हित में लिया गया दूरदर्शी बजट मानता है।

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram