Damrua

युवा मोर्चा ने सीएम विष्णुदेव साय के जन्मदिवस को बनाया सेवा-सम्मान का पर्व, हितग्राहियों व स्वच्छता वॉरियर्स का हुआ अभिनंदन

सारंगढ़–बिलाईगढ़।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के जन्मदिवस को भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला सारंगढ़–बिलाईगढ़ द्वारा सेवा, सम्मान और सामाजिक सरोकार के संदेश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिलेभर में जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों एवं स्वच्छता कर्मियों के सम्मान हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।
यह आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  राहुल टिकरीहा के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष हितेश अजगल्ले के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिले के सारंगढ़, सरसीवा, भटगांव, बिलाईगढ़, पवनी, सालार, कोसीर, भेड़वन-गुड़ेली, बरमकेला, सरिया, लेंधरा सहित कुल 12 मंडलों में “हितग्राही सम्मान समारोह” एवं “स्वच्छता वॉरियर्स सम्मान कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के दौरान केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से सीधे संपर्क कर उन्हें पुष्पगुच्छ, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया गया। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए आमजन से संवाद भी स्थापित किया।


विशेष आकर्षण स्वच्छता कर्मियों एवं स्व-सहायता समूह की बहनों का सम्मान रहा। समाज को स्वच्छ व स्वस्थ रखने में उनके योगदान को रेखांकित करते हुए उन्हें “स्वच्छता वॉरियर्स” के रूप में सम्मानित किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके परिश्रम, अनुशासन और सेवा भावना की मुक्तकंठ से सराहना की।


जिला अध्यक्ष हितेश अजगल्ले ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सुशासन और विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को औपचारिकता तक सीमित न रखते हुए सेवा और समाज के प्रति समर्पण के रूप में मनाया है।


कार्यक्रम में युवा मोर्चा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही।

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram
[metaslider id="1064"]