Damrua

बड़ी खबर: सड़क हादसे का शिकार हुई यात्री बस, 26 घायल, 16 लोगों को किया रेफर

पांढुर्णा। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में बड़ा बस हादसा हो गया। सौंसर के नागपुर-छिंदवाड़ा मार्ग पर काजलवानी के नजदीक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतर गई। इस दुर्घटना में लगभग 26 यात्री घायल हो गए।स्थानीय प्रशासन और बचाव दल ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर गंभीर घायलों को सौंसर सिविल अस्पताल में भर्ती किया। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान 16 घायल यात्रियों को तत्काल नागपुर और छिंदवाड़ा रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram