बिलासपुर। जिले के सरकंडा क्षेत्र अंतर्गत सरकारी राशन दुकान में 42 लाख रुपये की गड़बड़ी करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद उक्त मामले में दो दुकान संचालकों के खिलाफ अपराध दर्ज कराई गई है। बतादे कि कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश के बाद खाद्य विभाग ने जांच करते हुए कार्रवाई की, वही जानकारी है कि सरकंडा पुलिस ने हेराफेरी करने वाले दोनों दुकान संचालकों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

इधर सरकारी राशन दुकान में हुए गड़बडिय़ों को लेकर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने सख्त कार्रवाई करने का आदेश जारी किया जिसके बाद खाद्य निरीक्षकों ने मुक्तिधाम चौक सरकंडा में संचालित राशन दुकान की जांच की, इस दौरान अजय मिश्रा द्वारा संचालित राशन दुकान आईडी क्रमांक 401001070 में गड़बड़ी मिली इसके साथ ही शासकीय उचित मूल्य दुकान बजरंग प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार, सरकंडा आई.डी. क. 401001083 के संचालक कैलाशनाथ मिश्रा के दुकान में भी गड़बड़ी पाई गई थी। जहा जांच के दौरान एक दुकान में 31 लाख 86 हजार 252 का राशन की कमी पाई गई, वहीं दूसरे में 10 लाख 20 हजार 169 रूपए रूपये का खाद्यान्न की कमी पाई गई। जिसके बाद जांच अधिकारी ने सरकंडा थाने में एफआईआर दर्ज करवाया है वही बताया गया कि दोनों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।



























