Damrua

रूस में जेल कर्मचारियों को बंधक बनाने वाले कैदियों को सुरक्षाकर्मियों ने किया ढेर

मास्को  : रूस की एक जेल में कैदियों द्वारा जेल स्टाफ को बंधक बनाने की घटना में सुरक्षा कर्मियों ने चार कैदियों की मार गिराया है। हालांकि इस घटना में बंधक 12 लोगों में से चार जेल स्टाफ कर्मचारियों की भी मौत हो गई। रूसी संघीय दंड सेवा (एफएसआईएन) के एक बयान में यह जानकारी दी गई।

रूस की सबसे सुरक्षित जेलों में से एक आईके-19 में चार कैदियों ने आठ कर्मचारियों और चार अन्य कैदियों सहित कुल 12 लोगों को बंधक बना लिया था।

“अपराधियों ने चार कर्मचारियों चाकू से कई बार वार किया, इन हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई। इस हमले में चार अन्य लोगों को भी गंभीर चोटें आईं, जिहें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके बाद अस्पताल में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या चार हो गई।

इसके बाद जेल कर्मचारियों और रूसी नेशन सिक्योरिटी गार्ड्स ने एक विशेष अभियान चलाकर चारों अपराधियों को मार गिराया।

रूसी जांच समिति ने इस पूरी घटना में आपराधिक मामले के तहत जांच शुरू कर दी है।

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram
[metaslider id="1064"]