जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में एक सितम्बर से 15 सितम्बर तक साक्षरता पखवाड़ा का आयोजन

राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर छत्तीसगढ़ के तत्वावधान एवं कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देशन में 1 सितम्बर 2026 से 15 सितम्बर 2026 तक जिले में साक्षरता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में साक्षरता पखवाड़ा के प्रथम दिन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय गौरेला में जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी के साथ नोडल अधिकारी द्वय मुकेश कोरी एवं आलोक शुक्ला की उपस्थिति में कार्यालय प्रांगण में कार्यालय के समस्त स्टाफ को साक्षरता सपथ दिलाई गई एवं इसके साथ ही जिले के विभिन्न स्कूलों में साक्षरता सपथ का आयोजन किया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार , राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत पूरे देश में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक उम्र के असाक्षरों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना व जन-जन को साक्षर करना है।
इसके लिए असाक्षरों का घर-घर सर्वेक्षण कर उल्लास मोबाइल ऐप के माध्यम से नामांकन किया जाना है। तथा 1 से 15 सितम्बर 2026 तक जन-जागरूकता हेतु निर्धारित तिथिवार उल्लास साक्षरता पखवाड़ा का शुभारंभ एवं उल्लास शपथ, असाक्षरों एवं स्वयंसेवी शिक्षकों का सर्वेक्षण, उल्लास मोबाइल ऐप के माध्यम से उल्लास पोर्टल में असाक्षरों का शतप्रतिशत पंजीयन, विद्यालय स्तर पर साक्षरता संगोष्ठी एवं अंगूठे से कलम की ओर अभियान, शिक्षक दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम, साक्षरता चौपाल एवं विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही सभी के लिए शिक्षा विषय पर केन्द्रित चर्चा, वाद-विवाद, गीत, नृत्य, पेंटिंग, चित्रकला, मेहंदी इत्यादि का आयोजन, देशव्यापी साक्षरता पखवाड़ा एवं अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन, नवाचारी शिक्षकों द्वारा उल्लास के शिक्षार्थियों की सीखने-सिखाने के लिए मनोरंजक टीएलएम का प्रदर्शन, वाचन दिवस का आयोजन








