Damrua

ओपी चौधरी के नाम रहा सेवा का दिन !सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के भाजयुमो ने ऐसे मनाया ओपी चौधरी का जन्मदिन

images 35
सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला इकाई द्वारा विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।
IMG 20260414 WA0004

इसके पश्चात भाजयुमो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रांजल दिव्यांग स्कूल पहुंचे, जहां दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जन्मदिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को फल एवं बिस्किट वितरित किए गए। कार्यकर्ताओं ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

IMG 20260602 WA0000

भाजयुमो पदाधिकारियों ने कहा कि जन्मदिवस जैसे अवसरों को समाज सेवा से जोड़कर जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही संगठन का उद्देश्य है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल, जिला प्रवक्ता भुवन मिश्रा, प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा हरिनाथ खूंटे, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा हितेश अजगल्ले, जिला महामंत्री सौरभ सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष खिलेश साहू, जिला मंत्री भेषकुमार, विधि प्रमुख विक्की सिदार, कार्यालय मंत्री अनुज जायसवाल, आकाश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष गजराज यादव, प्रीतम बरेठ, अक्षत स्वर्णकार, अभिनव ठाकुर, राजू देवांगन, दिलीप साहू,हरीश स्वर्णकार भविष्य नामदेव, विंशु शर्मा, प्रवीण सहित युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ भाजपाई उपस्थित रहे।

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram