Damrua

Sarangarh में Water Supply फेल, गर्मी में जनता बेहाल

सारंगढ़ नगर इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेल रहा है, लेकिन उससे भी बड़ी समस्या बन चुकी है पानी की किल्लत। तापमान बढ़ने के साथ ही लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ गई है, क्योंकि समय पर पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। हालात यह हैं कि कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई बहुत थोड़े समय के लिए कि जा रही है ।


नगरवासियों का कहना है कि जब सबसे ज्यादा जरूरत है, तब ही जल आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। सुबह-शाम तय समय पर पानी नहीं आने से रोजमर्रा की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। महिलाएं और बुजुर्ग दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर हैं, जिससे आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है।

भीषण गर्मी में पानी जैसी बुनियादी जरूरत की अनदेखी सीधे तौर पर आम जनता के स्वास्थ्य और जीवन पर असर डाल रही है। ऐसे में नगर पालिका प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि वह तत्काल इस समस्या का समाधान करे।

कुछ लोग कहते है कि पानी की सप्लाई आती है और बहुत ही कम समय बाद सप्लाई बंद कर दी जा रही है और यहीं नहीं नियत समय पे पानी का सप्लाई भी नहीं होने से पानी की समस्या बढ़ती जा रही है ।


अब सवाल उठता है कि आखिर कब जागेगा प्रशासन? और कब मिलेगी सारंगढ़ के लोगों को राहत?

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram