Damrua

पेंड्रा में “मैं नहीं बोलता, अखबार बोलती है” के बैनर तले राजनीतिक संवाद, जनहित के मुद्दों पर होगी बेबाक चर्चा

पेंड्रा में “मैं नहीं बोलता, अखबार बोलती है” के बैनर तले राजनीतिक संवाद, जनहित के मुद्दों पर होगी बेबाक चर्चा

IMG 20260921 WA0038
IMG20260921172316

पेंड्रा नगर में आज शाम 5 बजे *‘मैं नहीं बोलता, अखबार बोलती है’* के बैनर तले एक विशेष राजनीतिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुली चर्चा करना और आम जनता को शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक करना है।

­

आयोजन समिति के अनुसार यह कोई राजनीतिक प्रचार का मंच नहीं, बल्कि जनता में जागरूकता बढ़ाने और शासन की गतिविधियों पर सार्थक संवाद स्थापित करने का प्रयास है।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जालान’  ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास, कांग्रेस नेता सादिक खान, वरिष्ठ बीजेपी नेता राकेश चतुर्वेदी, भाजपा महामंत्री पूरन छाबड़िया, स्वाभिमान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माइकू भरिया एवं पूर्व पार्षद सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे

 

*इन मुद्दों पर होगी चर्चा*

 

संवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से –

 

– 36 सरकारी कार्यालयों की बिजली कनेक्शन कटने का मामला

– 8 भाजपा पार्षदों के इस्तीफे की तैयारी की चर्चा

– पुसौर नगर पालिका से जुड़े विवादित मुद्दे

– अन्य समसामयिक एवं स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।

 

आयोजक ने बताया कि इस कार्यक्रम को नियमित रूप से आयोजित करने की योजना है, ताकि अलग-अलग राजनीतिक विचारधाराओं के लोगों को एक मंच पर लाकर जनता तक तथ्यों और सभी पक्षों की सही जानकारी पहुंचाई जा सके। कार्यक्रम का उद्देश्य किसी भी राजनीतिक दल का समर्थन या विरोध करना नहीं है, बल्कि जनता को जागरूक करना है।

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram
[metaslider id="1064"]