मनोरा शिवघाट नदी में फंसे 4 भैंसों का 112 की मदद से सफल रेस्क्यू
*गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही*

मनोरा क्षेत्र स्थित शिवघाट नदी में मंगलवार को 4 भैंस पानी में फंस गईं। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और गांव वालों की मदद से सभी पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी भी पशु को कोई चोट नहीं आई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवघाट नदी में चार भैंस अचानक फंस गई थीं। ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाया।
रेस्क्यू टीम में *आर. 164 लक्ष्मण सिंह, चालक हेमंत धनवार और सैनिक-23 रोशन* शामिल थे। टीम और गांव वालों की कड़ी मशक्कत के बाद सभी चारों भैंसों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
स्थानीय लोगों ने पुलिस और रेस्क्यू टीम के इस त्वरित कार्य की सराहना की.







