Damrua

15 साल से बस्ती के बीच धधक रहा चूना भट्ठा अधिकारी कई बार आए, पर बंद नहीं हुआ संचालन: मौन समर्थन पर सवाल

डमरुआ संवाददाता
ग्राम पंचायत बंजारी के रिहायशी इलाके में पिछले लगभग 12 से 15 साल से एक चूना भट्ठा लगातार संचालित हो रहा है। नियमानुसार आबादी क्षेत्र में इस तरह की प्रदूषणकारी इकाई की अनुमति नहीं होती। इसके बाद भी भट्ठे का संचालन बिना रुकावट जारी है।

चूना भट्ठे से रोज निकलने वाले धुएं और चूने की बारीक धूल में लंबे
समय तक रहने से सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इससे खांसी, आंखों में जलन, दमा और फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय तक ऐसे वातावरण में रहने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की आशंका भी बनती है।

सामने आया है कि हाल ही में कुछ अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। इसके
पहले भी कई बार अधिकारियों के दौरे हो चुके हैं। सवाल ये उठ रहा है
कि निरीक्षण के बाद भी भट्ठा बंद करवाने के बजाय संचालित कैसे हो
रहा है। कहा जा रहा है कि हर बार अधिकारी आते हैं, पर चूना भट्ठा
बंद नहीं होता।इस स्थिति से अधिकारियों के मौन समर्थन की चर्चा को बल मिल रहा है।


मांग उठ रही है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि भट्ठा
नियम विरुद्ध है तो उसे तत्काल बस्ती से हटाया जाए। साथ ही यह भी
स्पष्ट किया जाए कि 15 साल से संचालन कैसे हुआ और अधिकारियों के दौरे के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram