Damrua

टिल्लू की गिरफ़्तारी का अल्टीमेटम, 25,00/- का ईनाम, 22 नवम्बर तक गिरफ्तारी नहीं तो सड़कों पर उतरेगा समाज!

छठ महापर्व पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले टिल्लू शर्मा की गिरफ्तारी न होने से भड़का जनाक्रोश, समाज ने दिया रायगढ़ पुलिस को अल्टीमेटम — 22 नवम्बर तक गिरफ्तारी नहीं तो सड़कों पर उतरेगा समाज

डमरूआ न्यूज़ /रायगढ़। सनातन धर्म के पवित्र पर्व छठ महापर्व पर सोशल मीडिया में अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी टिल्लू शर्मा की गिरफ्तारी न होने से रायगढ़ में जनाक्रोश उबाल पर है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर अब सवाल उठने लगे हैं। समाज के लोगों का आरोप है कि पुलिस जानबूझकर कार्रवाई में देरी कर रही है या आरोपी को किसी राजनीतिक संरक्षण का लाभ मिल रहा है।

ज्ञापन सौंपकर दिया गया अल्टीमेटम

13 नवंबर को सर्व समाज की ओर से रायगढ़ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें साफ कहा गया है कि यदि 22 नवंबर 2025 तक आरोपी टिल्लू शर्मा की गिरफ्तारी नहीं होती है तो समाज शांत नहीं बैठेगा। इस दिन के बाद पूरे जिले में धरना, प्रदर्शन और आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसके सभी परिणामों की जिम्मेदारी रायगढ़ पुलिस प्रशासन की होगी।

इनाम की घोषणा, 2500 रुपए का पुरस्कार

समाज की ओर से एक बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की गई है कि जो भी व्यक्ति आरोपी टिल्लू शर्मा को पकड़वाकर पुलिस के हवाले करेगा, उसे ₹2500 का इनाम दिया जाएगा। समाज ने इसे एक प्रतीकात्मक चेतावनी बताया है कि अब सहनशीलता की सीमा समाप्त हो चुकी है।

पुलिस पर सवाल, आखिर अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं?

समाजजनों का कहना है कि 30 अक्टूबर को इस संबंध में पहली शिकायत दी गई थी, इसके बावजूद अब तक गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की निष्क्रियता को दर्शाता है। लोग पूछ रहे हैं कि इतने दिनों में पुलिस ने आखिर कौन से ठोस कदम उठाए? क्या अब धार्मिक भावनाओं को आहत करने वालों को संरक्षण दिया जाएगा?

धर्म का अपमान बर्दाश्त नहीं समाज का दो टूक बयान

सर्व समाज ने स्पष्ट कहा है कि किसी भी धर्म, समाज या आस्था को नीचा दिखाने का प्रयास असहनीय है। पुलिस प्रशासन को ऐसे मामलों में तुरंत और कठोर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। लेकिन टिल्लू शर्मा की गिरफ्तारी में हो रही देरी से यह संदेश जा रहा है कि पुलिस ऐसे मामलों में गंभीर नहीं है।

रायगढ़ में बढ़ता तनाव
जनाक्रोश सड़कों पर उतरने को तैयार

छठ पर्व जैसे आस्था के प्रतीक पर्व का अपमान करने वाले आरोपी के खिलाफ समाज अब निर्णायक रुख में है। रायगढ़ में हर वर्ग के लोग एक स्वर में मांग कर रहे हैं कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर उदाहरण प्रस्तुत किया जाए। यदि प्रशासन ने देरी की, तो आने वाले दिनों में रायगढ़ की सड़कों पर उबाल देखने को मिलेगा।

Damrua

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post
  • All Posts
  • Blog
  • BREAKING
  • उत्तरप्रदेश
  • ओडिशा
  • कोलकाता
  • क्राइम
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • देश विदेश
  • धर्म अध्यात्म
  • नई दिल्ली
  • न्यायपालिका
  • पंजाब
  • पुलिस
  • फीचर्स
  • बस्तर
  • बॉक्स ऑफिस
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम
  • राजनांदगांव
  • राजनीति
  • राज्य
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञान
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सारंगढ़–बिलाईगढ़
  • सिनेमा
  • स्वास्थ्य

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • Blog
  • BREAKING
  • उत्तरप्रदेश
  • ओडिशा
  • कोलकाता
  • क्राइम
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • देश विदेश
  • धर्म अध्यात्म
  • नई दिल्ली
  • न्यायपालिका
  • पंजाब
  • पुलिस
  • फीचर्स
  • बस्तर
  • बॉक्स ऑफिस
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम
  • राजनांदगांव
  • राजनीति
  • राज्य
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञान
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सारंगढ़–बिलाईगढ़
  • सिनेमा
  • स्वास्थ्य