
इंजी. पांडेय ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही सच्ची सेवा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल ने अपने संबोधन में कहा कि नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के माध्यम से जनभागीदारी बढ़ी है और यह राष्ट्र निर्माण की दिशा में सशक्त कदम साबित हो रहा है।
भाजपा मंडल कोडाभाट अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हमें लोकल फॉर वोकल के मंत्र को जन-जन तक पहुँचाना होगा और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देना होगा।
कार्यक्रम का संचालन बसंत यादव ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री हृदय यादव, मंडल महामंत्री उत्तम कुमार सोनी, सनत साहू, गोविंद यादव, रामकीर्तन कश्यप, बसंत यादव, डमरू मनहर, चंद्रवती सोनी (महिला मोर्चा मंडल कोडाभाट) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके साथ ही प्रशांत दुबे, सत्यनारायण शर्मा, शरद शर्मा, सनद धीवर, जनक भारद्वाज, रामकृष्ण सोनी, पुष्पराज त्रिपाठी, विजय यादव, रामहरि साहू, सुनील खूंटे, राजकुमार साहू, पुष्पेंद्र सिंह, नेहरू राही, रामचरण कुर्मी, मदन साहू, प्यारे कश्यप, कृष्णकुमार, समित साहू, धरम कश्यप, दिगंबर तिवारी, मुरारी कश्यप, रामचंद्र कश्यप, गोरेलाल साहू, खिखराम साहू, कमल साहू, बैजु कश्यप, दुर्गा साहू, दुखूराम, सुखीराम, नरेंद्र देवांगन सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विकसित भारत और आत्मनिर्भरता के संकल्प को दोहराते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और प्रधानमंत्री के “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को साकार करने का संकल्प लिया।


























