Damrua

लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए जिला प्रेस क्लब के द्वारा 10 तारीख से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी कलेक्टर को सौपा ज्ञापन10 वर्षों से लंबित बाईपास निर्माण की मांग जोरों पर

लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हैं जिला प्रेस क्लब द्वारा 10 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी कलेक्टर को सोपा ज्ञापन

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के प्रमुख नगर पेंड्रा में 13 किलोमीटर लंबी बाईपास सड़क का निर्माण वर्षों बाद भी अधूरा है। इसे लेकर अब जनआक्रोश भड़क गया है। जिला प्रेस क्लब ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर 9 जुलाई तक निर्माण कार्य शुरू न होने पर 10 जुलाई से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।

यह बाईपास सड़क मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के प्रमुख मार्गों को जोड़ने वाले व्यापारिक केंद्र पेंड्रा के लिए महत्वपूर्ण है। बाईपास न होने के कारण सैकड़ों भारी वाहन और कोयले से लदे ट्रक चौबीसों घंटे नगर के बीच से गुजरते हैं। पेंड्रा की पुरानी बसावट और संकरी सड़कों के कारण ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे आए दिन भीषण सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और कई लोग जान गंवा चुके हैं।

इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए पूर्व में 55 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग (PWD) और स्थानीय प्रशासन की कथित उदासीनता के चलते निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। मुख्यमंत्री से लेकर विभिन्न मंत्रियों और नेताओं को कई बार अवगत कराने के बावजूद इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

इसी जनहित और जनसुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मुद्दे को लेकर जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष अखिलेश नामदेव के नेतृत्व में काफी संख्या में पत्रकारों ने जिला कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन को एक ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 9 जुलाई तक स्वीकृत बाईपास का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो जिला प्रेस क्लब 10 जुलाई 2026 से सुबह 11 बजे से पेंड्रा के मुख्य दुर्गा चौक स्थित बरगद पेड़ के नीचे अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल और उग्र जनआंदोलन शुरू करेगा।

जिला प्रेस क्लब ने इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए जिले के सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक, महिला व युवा संगठनों, व्यापारिक संघों, बुद्धिजीवियों और आम नागरिकों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होने और इस जनहित के अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है।

वहीं इस अवसर पर प्रमुख रूप से कार्यक्रम में अखिलेश नामदेव, गणेश जायसवाल, शरद अग्रवाल, मुकेश विश्वकर्मा, दुर्गेश सिंह बिसेन, राकेश मिश्रा, रामेश्वर तिवारी, संदीप अग्रवाल, उज्जवल तिवारी, प्रवेश शर्मा, मनीष श्रीवास, संजय ठाकुर, अरविन्द बनाफर, जितेंद्र सोनी, प्रशांत डेनियल, अभिषेक गुप्ता, शैलेश सोनी, सत्यम दीक्षित, विपत राम सारथी, रतन केसरवानी, शिवेंद्र तिवारी, आयुष्मान शर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे थे।।।

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram