Damrua

सारंगढ़ में कच्ची शराब का खेल! आबकारी विभाग ने मारी दबिश, घर से निकला 60 लीटर शराब और 660 किलो लाहन जप्त,आरोपी जेल दाखिल

सारंगढ़।।कच्ची महुआ शराब का कारोबार करने वालों के दिन अब लदने वाले हैं। आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई ने अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा दिया है। ताज़ा मामला सारंगढ़ के विशालपुर वार्ड नंबर-05 का है, जहां आबकारी टीम ने छापा मारकर भारी मात्रा में शराब और लाहन जब्त किया है।

🥃 घर बना शराब फैक्ट्री

आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कृष्ण कुमार टंडन नाम का शख्स अपने ही घर को शराब फैक्ट्री में बदल चुका है। टीम ने तुरंत दबिश दी तो अंदर का नज़ारा देखकर सब दंग रह गए। घर से 60 लीटर कच्ची महुआ शराब और 660 किलो लाहन बरामद हुआ। जिसकी कुल बाज़ार कीमत करीब 45 हजार रुपये बताई जा रही है।

🚔 आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

प्लास्टिक की पन्नियों में पैक शराब तैयार करते हुए आरोपी रंगे हाथ पकड़ लिया गया। मौके पर ही जब्ती की गई और आरोपी कृष्ण कुमार टंडन (35 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया गया है।

🛑 आबकारी विभाग का बड़ा संदेश

आबकारी आयुक्त सुश्री आर. संगीता, कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे और जिला आबकारी अधिकारी संतराम वर्मा के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई ने अवैध कारोबार करने वालों को साफ संदेश दिया है – अब कच्ची शराब के धंधे पर कोई रियायत नहीं मिलेगी।

👮‍♂️ टीम का रोल

इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आनंद कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक हाबिल खलखो, रामेश्वर राठिया, लोकनाथ साहू और मुख्य आरक्षक राजेन्द्र खांडे की अहम भूमिका रही।


 

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram