आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में तस्करों के हौंसले का एक चौंकाने वाला उदाहरण सामने आया है। काकीनाडा जिले में एक वीडियो ने सबको हैरान कर दिया। यहां, किरलमपुडी मंडल के कृष्णावरम टोल गेट पर गांजा तस्करों ने भागने के लिए पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ा दी। इस खतरनाक घटना में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो भी बना है।
गांजा तस्कर ने चढ़ाई पुलिसकर्मियों पर कार
पूरे मामले की कहानी यह है कि पुलिस को नए साल के जश्न के लिए गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। इस सूचना के बाद, पुलिस ने टोल प्लाज़ा में चेकिंग शुरू की। 31 दिसंबर की आधी रात को, पुलिस ने शक के आधार पर एक कार को रोका। कार का चालक धीरे चला रहा था, लेकिन अचानक उसने कार को तेज कर दिया। नतीजा यह हुआ कि कार ने दो पुलिसकर्मियों को कुचल दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है।
दो कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने टोल प्लाजा पर एक कार को रोकने की कोशिश की। लेकिन, चालक ने उन्हें कुचलकर वहां से भागने में सफल रहा। पुलिस की जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल लोवाराजू और एक अन्य कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हुए। घायल पुलिसकर्मियों को उनके साथियों ने अस्पताल पहुंचाया।
आरोपी गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने कार का पता लगाने की भी कोशिश की। पता चला कि टोल प्लाजा से भागने के बाद, आरोपियों ने अपनी कार राजानगरम के पास कैनाल रोड पर छोड़ दी और वहां से चले गए। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।