Damrua

जीपीएम जिले के फौजी भाइयों का सम्मान समारोह. ब्रम्हकुमारी बहनो द्वारा

प्रशांत डेनियल 7828438374 जीपीएम

जीपीएम जिले के मरवाही क्षेत्र में स्थित निमधा गांव में जीपीएम के सभी भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान समारोह ब्रह्मकुमारी बहनों द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भूतपूर्व सैनिक संगठन के जिला अध्यक्ष मोहन चतुर्वेदी जी ग्राम के सरपंच गुलाब सिंह एवं पूर्व विधायक के. के धुर्वे के साथ ही कृषि विभाग के लेखा अधिकारी बिलासपुर से हर प्रसाद भी उपस्थित हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ सभी सैनिक भाइयों एवं अतिथियों एवं बीके बहनों ने दीप प्रज्वलित कर एवं परमात्मा की याद से किया. ब्रह्माकुमारी उत्तरा बहन बीके शारदा बहन, सुनीता बहन ने सभी सैनिक भाइयों का सम्मान तिलक ,पुष्प गुच्छ ,साल, श्रीफल के साथ एक पौधा भी सम्मान में भेंट किया. इस अवसर पर बीके सुनीता बहन ने सभी को संस्था कार्यों से अवगत कराया और कहा कि यह संस्था समाज कि हर वर्ग के लिए मानसिक सुख शांति की शुभकामना के लिए कार्य कर रही है. वहीं बीके दुर्गा बहन ने सभी को राजयोग मेडिटेशन के महत्व को बताते हुए कहा कि परमात्मा कहते हैं कि हम शरीर नहीं शरीर को संचालित करने वाली चेतन शक्ति आत्मा है और आत्मा सदा अमर है इसी कड़ी में पूर्व प्रधानमंत्री माननीय श्री मनमोहन सिंह जी की आत्मा के लिए सभी ने मौन धारण कर शांति का दान दिया. तत्पश्चात सिरगिट्टी सेवा केंद्र से पधारे बीके विनोद भाई जी ने सभी को परमात्मा के सत्य परिचय से अवगत कराते हुए कहा कि परमात्मा ज्योति बिंदु स्वरूप है और वह शिव निराकार है जिसे सर्वधर्म अलग-अलग नाम से स्वीकारते हैं जैसे अल्लाह, ईश्वर ,,गॉड ,वाहेगुरु ,लेकिन उन्होंने कहा सबका मालिक एक है और हम सभी उस परमात्मा की हम सभी आत्माएं संतान है इस आधार पर हम सभी भाई-भाई हैं इस दृष्टि से ही भाईचारा समाज में हो सकता है और यही भाईचारे की भावना जागृत करना इन बीके बहनों की सेवाओं का उद्देश्य है .इस कार्य के लिए उन्होंने सभी बीके बहनों का आभार व्यक्त किया.

बहनों के कार्य को सभी अतिथि गणों ने प्रशंसा करते हुए संस्था के मुख्य हेड क्वार्टर माउंट आबू जाने की इच्छा व्यक्त की कार्यक्रम के अंत में बीके बहनों ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी भाइयों को ब्रह्मा भोजन स्वीकार कराया और राजयोग सीखने की अपील की.

Damrua

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post
  • All Posts
  • Blog
  • BREAKING
  • उत्तरप्रदेश
  • ओडिशा
  • कोलकाता
  • क्राइम
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • देश विदेश
  • धर्म अध्यात्म
  • नई दिल्ली
  • न्यायपालिका
  • पंजाब
  • पुलिस
  • फीचर्स
  • बस्तर
  • बॉक्स ऑफिस
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम
  • राजनांदगांव
  • राजनीति
  • राज्य
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञान
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सारंगढ़–बिलाईगढ़
  • सिनेमा
  • स्वास्थ्य

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • Blog
  • BREAKING
  • उत्तरप्रदेश
  • ओडिशा
  • कोलकाता
  • क्राइम
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • देश विदेश
  • धर्म अध्यात्म
  • नई दिल्ली
  • न्यायपालिका
  • पंजाब
  • पुलिस
  • फीचर्स
  • बस्तर
  • बॉक्स ऑफिस
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम
  • राजनांदगांव
  • राजनीति
  • राज्य
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञान
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सारंगढ़–बिलाईगढ़
  • सिनेमा
  • स्वास्थ्य