Damrua

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा लोन कैसे मिलेगा? यह टिप्स जानकर मिलेगा आपको लोन!

डमरुआ desk।।प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना केंद्रीय क्षेत्र की पहलों में से एक है, जिसे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा लागू किया गया है। इसका उद्देश्य विशेष व्यापारियों और कारीगरों को डिजिटल लेनदेन के माध्यम से बाज़ार से जोड़ने में सहायता करना है।

इसमें बाजार संपर्क सहायता, कौशल प्रशिक्षण और प्रोत्साहन जैसी सेवाएं शामिल की गई हैं। इस योजना की अवधि पाँच वर्ष है, जो वित्त वर्ष 2023-24 से आरंभ होकर वित्त वर्ष 2027-28 तक चलेगी।

 

पीएम विश्वकर्मा योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

_पहले चरण में, पीएम विश्वकर्मा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

_होम पृष्ठ पर ‘Apply’ बटन को खोजें और उस पर क्लिक करें।

_अब, अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।

_फिर, आवेदन फॉर्म में अपने मोबाइल और आधार नंबर को भरे और फार्म की पुष्टि करें।

 

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा लोन कैसे मिलेगा?

पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़ निम्नलिखित हैं:

1. आधार कार्ड

2. मोबाइल नंबर

3. बैंक खाते का स्टेटमेंट

4. राशन कार्ड (यदि आवेदक के पास राशन कार्ड नहीं है, तो उसे अपने परिवार के सभी सदस्यों के आधार नंबर प्रदान करने होंगे)

यदि आवेदक के पास बैंक खाता नहीं है, तो उसे पहले एक नया खाता खोलने की आवश्यकता होगी, जिसकी जानकारी CSC द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

 

विश्वकर्मा लोन कितने दिन में मिलता है?

योजना के अनुसार, आपको 18 महीने में एक लाख रुपये का ऋण चुकाना होगा। इसके बाद, आपके पास 2 लाख रुपये का नया ऋण लेने का विकल्प होगा, जिसे 30 महीने की अवधि में चुकाना होगा। इस ऋण पर आपको ब्याज में छूट दी जाएगी और आपको केवल 5% की दर पर ऋण प्राप्त होगा।

 

पीएम विश्वकर्मा में कौन पात्र है?

इस योजना के तहत बघेल, बड़गर, बग्गा, भारद्वाज, लोहार, और पांचाल जैसी अन्य 140 से अधिक जातियों को लाभ प्राप्त होगा। इसके अंतर्गत 18 विभिन्न पारंपरिक व्यवसायों के लिए सरकार ऋण उपलब्ध कराएगी। इस योजना हेतु सरकार ने 13,000 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है।

Damrua

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post
  • All Posts
  • Blog
  • BREAKING
  • उत्तरप्रदेश
  • ओडिशा
  • कोलकाता
  • क्राइम
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • देश विदेश
  • धर्म अध्यात्म
  • नई दिल्ली
  • न्यायपालिका
  • पंजाब
  • पुलिस
  • फीचर्स
  • बस्तर
  • बॉक्स ऑफिस
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम
  • राजनांदगांव
  • राजनीति
  • राज्य
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञान
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सारंगढ़–बिलाईगढ़
  • सिनेमा
  • स्वास्थ्य

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • Blog
  • BREAKING
  • उत्तरप्रदेश
  • ओडिशा
  • कोलकाता
  • क्राइम
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • देश विदेश
  • धर्म अध्यात्म
  • नई दिल्ली
  • न्यायपालिका
  • पंजाब
  • पुलिस
  • फीचर्स
  • बस्तर
  • बॉक्स ऑफिस
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम
  • राजनांदगांव
  • राजनीति
  • राज्य
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञान
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सारंगढ़–बिलाईगढ़
  • सिनेमा
  • स्वास्थ्य