फाजिल्का faajilka news- पंजाब के फाजिल्का में उस समय लोग हैरान रह गए जब जिला कांग्रेस कमेटी की महिला प्रधान ने अपने ही पति को बंधक बना लिया। जिस कारण कई घंटों तक व्यक्ति भूख से तड़पता रहा।
पीड़ित की पहचान रिटायर्ड एसडीओ श्याम लाल के रूप में हुई है। आरोपी महिला की पहचान कविता सोलंकी के रूप में हुई है। पीड़ित श्याम लाल ने बताया कि उसकी पत्नी कई सालों से उसके साथ मारपीट करती आ रही है। उसने मेरी 7 करोड़ रुपए की संपत्ति पर कब्जा कर लिया है। श्याम लाल ने बताया कि उसकी पत्नी ने उसे घर के एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद जब काफी देर तक उसने मुझे कमरे से बाहर नहीं निकलने दिया तो उन्होंने अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और विभाग के पूर्व अधिकारियों व कर्मचारियों से फोन पर संपर्क किया। लेकिन उनकी बात सुनने के बाद जब उनके रिश्तेदार और विभाग के लोग उनके घर पहुंचे तो कविता ने उन्हें घर में घुसने नहीं दिया। श्याम लाल ने आरोप लगाया कि कविता ने मेरी 7 करोड़ की संपत्ति अपने नाम करवा ली। इसके साथ ही उसने उन पर कई फर्जी मामले भी अवैध रूप से दर्ज करवा दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कविता सोलंकी कभी भी कॉन्ट्रैक्ट किलर देकर उनकी हत्या करवा सकती है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
