Damrua

कंगना रनौत तनु वेड्स मनु 3 में निभाएंगी 3 अलग-अलग किरदार, सामने आईं ये दिलचस्प जानकारियां

 

कंगना रनौत जल्द ही कई फिल्मों में नजर आएंगी। तनु वेड्स मनु रिटर्न्स भी उनकी आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार है।इसके सीक्वल को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही हैं। यहां तक कि खुद निर्देशक आनंद एल राय सीक्वल से जुड़ीं कई जानकारियां साझा कर चुके हैं, लेकिन अब जो खबर आ रही है, उससे बेशक इसे लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ जाएगा।दरअसल, तनु वेड्स मनु 3 में कंगना 3 अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आएंगी।रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरे भाग की कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां दूसरा भाग खत्म हुआ था। एक बार फिर कंगना संग आर माधवन की जोड़ी देखने को मिलेगी।फिल्म में खूब रोमांस और ड्रामा होगा। सबसे दिलचस्प बात यह है कि कंगना इस फिल्म में पहली बार ट्रिपल रोल करने जा रही हैं।उनके एक्टिंग करियर में यह पहला मौका होगा, जब वह फिल्म में 3 अलग-अलग किरदार निभाएंगी। इसे लेकर कंगना बेहद उत्साहित और रोमांचित हैं।रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग अगले साल जुलाई या अगस्त में शुरू होगी। इससे पहले राय अभिनेता धनुष और कृति सैनन के साथ फिल्म तेरे इश्क में की शूटिंग पूरी करेंगे, वहीं इसी बीच कंगना की फिल्म इमरजेंसी पर्दे पर आएगी।बताया जा रहा है कि तनु वेड्स मनु 3 साल 2026 में पर्दे पर आएगी।तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में कंगना ने डबल रोल किया था और दर्शकों से जमकर वाहवाही लूटी थी।रोमांटिक कॉमेडी फिल्म तनु वेड्स मनु में कंगना, माधवन, जिमी शेरगिल, दीपक डोबरियाल, एजाज खान और स्वरा भास्कर भी थीं। यह 2011 में रिलीज हुई थी। दूसरा भाग तनु वेड्स मनु रिटर्न्स 2015 में दर्शकों के बीच आया, जिससे कुछ नए कलाकार भी जुड़े थे।

Damrua

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post
  • All Posts
  • Blog
  • BREAKING
  • उत्तरप्रदेश
  • ओडिशा
  • कोलकाता
  • क्राइम
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • देश विदेश
  • धर्म अध्यात्म
  • नई दिल्ली
  • न्यायपालिका
  • पंजाब
  • पुलिस
  • फीचर्स
  • बस्तर
  • बॉक्स ऑफिस
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम
  • राजनांदगांव
  • राजनीति
  • राज्य
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञान
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सारंगढ़–बिलाईगढ़
  • सिनेमा
  • स्वास्थ्य

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • Blog
  • BREAKING
  • उत्तरप्रदेश
  • ओडिशा
  • कोलकाता
  • क्राइम
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • देश विदेश
  • धर्म अध्यात्म
  • नई दिल्ली
  • न्यायपालिका
  • पंजाब
  • पुलिस
  • फीचर्स
  • बस्तर
  • बॉक्स ऑफिस
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम
  • राजनांदगांव
  • राजनीति
  • राज्य
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञान
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सारंगढ़–बिलाईगढ़
  • सिनेमा
  • स्वास्थ्य