Damrua

Rashan Dukan:रायपुर में खुलेंगी और 55 नई राशन दुकाने

रायपुर, 06 अक्टूबर (आरएनएस)। राजधानी रायपुर में राशन कार्ड धारकों को बिना किसी परेशानी के आसानी से खाद्यान्न मिल सके, इसके लिए खाद्य विभाग 55 और नई Rashan Dukan दुकानें खोलने जा रहा है। इन दुकानों को खोलने के पीछे विभाग की मंशा है कि प्रत्येक दुकान में पंजीकृत कार्ड धारकों की संख्या 5 सौ से अधिक न हो।

शहर में संचालित ऐसी कई दुकानें हैं, जहां अभी भी एक हजार से अधिक पंजीकृत कार्ड धारक हैं। इसके कारण इन Rashan Dukan दुकानों में अभी भी हितग्राहियों की भीड़ लग रही है। इसे देखते हुए विभाग अब 55 और नई दुकानें खोलने जा रहा है, ताकि दुकानों में पंजीकृत कार्ड धारकों की संख्या का अनुपात बराबर रहे।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, नगर निगम रायपुर क्षेत्र में 55 नई राशन दुकान खोलने के लिए अनुमोदन प्रस्ताव को स्वीकृति मिल चुकी है। इसके साथ ही अब जल्द ही इन दुकानों को आबंटन के लिए विज्ञापन जारी कर आवेदन मंगाए जाएंगे। आवेदन देने के लिए निर्धारित अवधि तय की जाएगी। तय अवधि के दौरान आवेदनों के दस्तावेजों का परीक्षण के बाद दुकानें आबंटित की जाएंगी। नई दुकानें कौन-कौन से वार्ड में खुलेंगी, इसका भी निर्धारण कर लिया गया है। इसके तहत 29 वार्डों में ये दुकानें खोली जानी हैं।

शहर में पहले से 228 राशन दुकानें संचालित है। इनमें से 98 दुकानों को पिछले वर्ष जुलाई माह में खोला गया था। अब और 55 नई दुकानें खुलने के बाद इसकी संख्या 283 पहुंच जाएगी।

नई दुकानों के प्रस्ताव को मंजूरी

जिला खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा ने बताया कि, कलेक्टर की मंशा है कि हितग्राहियों को राशन लेने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसे ध्यान में रखकर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 55 नई राशन दुकान खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इन दुकानों के लिए आवेदन जल्द मंगाए जाएंगे।

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram
[metaslider id="1064"]