Damrua

प्रोफेसर की पत्नी जब नहा रही थी तब सफाईकर्मी ने किया ऐसा काम.. सोर मचाने पर पड़ोसियों ने..पढ़े

नई दिल्ली new delhi news। दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में एक सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार वह एक प्रोफेसर की पत्नी की नहाते समय की वीडियो बना रहा था।

पुलिस ने बताया कि यूनिवर्सिटी में संविदा पर काम कर रहे सफाईकर्मी राजीव ने उस वक्त वीडियो बनाया जब प्रोफेसर की पत्नी नहा रही थी। हालांकि, अजीब सी आवाज आने पर महिला का ध्यान उस ओर गया कि कोई उसका वीडियो बना रहा है। ऐसे में उसने शोर मचाई और पड़ोसियों सहित सिक्योरिटी गार्ड को सूचना दी। जिसके बाद लोगों ने आरोपी को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी कथित तौर पर अश्लील हरकतें भी कर रहा था। उन्होंने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया और वीडियो डिलीट कर दिया। आरोपी सफाईकर्मी कथित तौर पर बीते कुछ दिनों से प्रोफेसर के बाथरूम और घर के अन्य हिस्सों में छिपकर घर पर नजर रख रहा था।

मिली जानकारी अनुसार आरोपी के पिता भी जेएनयू में नॉन-टीचिंग स्टाफ के तौर पर कार्यरत हैं। पुलिस फिलहाल ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आरोपी ने अन्य महिलाओं के भी ऐसे वीडियो रिकॉर्ड किए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram
[metaslider id="1064"]