Damrua

IPL 2025 में खेले जाएंगे कितने मैच? इसपर सामने आई बड़ी अपडेट

 

नई दिल्ली news delhi ipl 2025। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. इसे लेकर रोजाना कोई ना कोई बड़ी अपडेट सामने आती है. इस बीच अपकमिंग सीजन के मैचों की संख्या को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है. पिछले काफी वक्त से खबर आ रही थी कि आईपीएल 2025(IPL 2025)में मैचों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है. तो आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग सीजन में कितने मैच खेले जाने वाले हैं…

आईपीएल 2025 में कितने मैच होंगे?

IPL 2025 पिछले काफी समय से क्रिकेट के गलियारों में चर्चा चल रही थी कि आईपीएल 2025 में मैचों की संख्या बढ़ाई जा सकती है. 74 के बजाए 84 मुकाबले खेले जा सकते हैं. अब इसे लेकर बड़ा अपडेट आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल मैचों की संख्या में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. बीसीसीआई ने खिलाडिय़ों के वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण आईपीएल 2025 के लिए 84 के बजाए 74 मैच जारी रखने का फैसला किया है.

IPL 2025 रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बताया है कि हमने आईपीएल 2025 में 84 मैच आयोजित करने पर कोई फैसला नहीं लिया है, क्योंकि हमें मैचों की संख्या बढऩे के कारण खिलाडिय़ों पर पडऩे वाले भार को भी ध्यान में रखना होगा. हालांकि 84 मैच कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा हैं, लेकिन आखिरी फैसला बीसीसीआई का होगा कि वह 74 या 84 मैच आयोजित करे.

कब होगा मेगा ऑक्शन?

आईपीएल 2025 (IPL 2025)में मेगा ऑक्शन होने वाला है, जिसका सभी क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में रिपोर्ट्स के हवाले से जानकारी सामने आई थी कि इस बार भारत के बजाए विदेश में इसका आयोजन हो सकता है. यूएई या लंदन में बीसीसीआई मेगा ऑक्शन आयोजित कर सकती है. इतना ही नहीं तारीखों को लेकर भी अपडेट आ रही है कि दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच कभी भी हो सकता है.

ऐसा बताया जा रहा है कि 15 नवंबर से पहले बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइजियों से उनके रिटेन और रिलीज खिलाडिय़ों की लिस्ट मांगी है. वहीं, जल्द ही बोर्ड रिटेंशन नियमों का ऐलान कर सकता है, जिसके बाद ही मालूम होगा कि आईपीएल 2025 में कोई टीम कितने खिलाडिय़ों को रिटेन कर पाएगी.

Damrua

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post
  • All Posts
  • Blog
  • BREAKING
  • उत्तरप्रदेश
  • ओडिशा
  • कोलकाता
  • क्राइम
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • देश विदेश
  • धर्म अध्यात्म
  • नई दिल्ली
  • न्यायपालिका
  • पंजाब
  • पुलिस
  • फीचर्स
  • बस्तर
  • बॉक्स ऑफिस
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम
  • राजनांदगांव
  • राजनीति
  • राज्य
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञान
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सारंगढ़–बिलाईगढ़
  • सिनेमा
  • स्वास्थ्य

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • Blog
  • BREAKING
  • उत्तरप्रदेश
  • ओडिशा
  • कोलकाता
  • क्राइम
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • देश विदेश
  • धर्म अध्यात्म
  • नई दिल्ली
  • न्यायपालिका
  • पंजाब
  • पुलिस
  • फीचर्स
  • बस्तर
  • बॉक्स ऑफिस
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम
  • राजनांदगांव
  • राजनीति
  • राज्य
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञान
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सारंगढ़–बिलाईगढ़
  • सिनेमा
  • स्वास्थ्य