Damrua

मां को खून की उल्टी हो रही थी और बेटे ने जो किया….पढ़े पूरी खबर

छतरपुर। शराबी युवक ने बीमार मां की जान ले ली। मां को खून की उल्टी हो रही थी। उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में शराबी बेटे ने महिला का ऑक्सीजन मॉस्क हटा दिया, जिससे उकसी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद जजब एंबुलेंस शव लेकर बमीठा अस्पताल पहुंची तो वहां भी शराबी ने जमकर हंगामा किया। मृतका ग्राम दुपारिया निवासी 62 वर्षीय इमरती देवी अहिरवार हैं। एंबुलेंसस इमरती देवी को लेने गांव पहुंची तो बेटे संतोष ने शराब के नशे में हंगामा शुरु कर दिया, जिससे करीब एक घंटे तक वही तड़पती रही। बाद में संतोष इमरती देवी के साथ एंबुलेंस में सवार हो गया। एंबुलेंस के स्टाफ ने उस मां को ऑक्सीजन मॉस्क लगाया था। रास्ते में खून की उल्टी हुई तो संतोष ने मास्क हटा दिया, इससे इमरती देवी की हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर बाद रास्ते में ही इमरती देवी ने दम तोड़ दिया।

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram
[metaslider id="1064"]