Damrua

प्रदेश में अब ऑफिस पहुंचने को लेकर नया प्रयोग किया जाएगा, लेट लतीफ सरकारी कर्मचारी हो जाएं अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति को लेकर गंभीर है। प्रदेश में अब ऑफिस पहुंचने को लेकर नया प्रयोग किया जाएगा। सरकारी कर्मचारियों की अटेंडेंस की नई व्यवस्था लागू की जाएगी। अब आधार कार्ड के जरिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगेगी। प्रदेश के शासकीय कार्यलयों में आधार आधारित अटेंडेंस अनिवार्य हो रहा है। कार्ड स्कैनिंग से गेट ओपनिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

बीते दिनों राज्य सरकार ने कर्मचारियों के समय पर दफ्तर नहीं पहुंचने की शिकायतों को देखते हुए आदेश जारी किया था। जिसमें कर्मचारियों को कार्यालय का समय (सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक) याद दिलाया था। कर्मचारियों को समय पर ऑफिस पहुंचने और निर्धारित समय तक ऑफिस में रूकने की हिदायद दी गई।

वहीं अब ऑफिस पहुंचने को लेकर नया प्रयोग किया जाएगा। बताया जा रहा है कि प्रदेश के वल्लभ भवन, सतपुड़ा भवन, विन्ध्यांचल भवन सहित सभी संभागीय और जिला कार्यालयों के सरकारी दफ्तरों में बायोमेट्रिक मशीनें लगाई जाएंगी। ऑफिस पहुंचने पर कर्मचारियों को इन बायोमेट्रिक मशीनों के जरिए ही अटेंडेंस लगानी होगी।

इसमें रियल टाइम में अटेंडेंस होगी। विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग और इलेक्ट्रानिक विकास निगम निर्देशों के आधार पर इन्हें दफ्तर में लगाया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने निर्देश जारी कर दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top