Damrua

सारंगढ़ बिलाईगढ़ में 25 सितंबर को रोजगार मेला, 212 पदों पर होगी भर्ती

डमरुआ डेस्क ।।छत्तीसगढ़ शासन कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा “सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन आगामी 25 सितंबर 2026 को सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में पी.एम.श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय, सारंगढ़ में आयोजित किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय एवं कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा तथा रोजगार विभाग मंत्री  गुरू खुशवंत साहेब के मार्गदर्शन में आयोजित इस रोजगार मेले में कुल 212 रिक्त पदों के लिए युवक-युवतियों को नियुक्ति का अवसर प्रदान किया जाएगा।

 

जानिए किन कंपनियों में कितनी वैकेंसी:

 

मेसर्स वेक्टर फाइनेंस प्रा.लि रायपुर द्वारा कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर के 22 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास रखी गई है। वेतनमान 14,900 रुपए निर्धारित है। इच्छुक अभ्यर्थी महिला व पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र सरिया, बसना, बरमकेला एवं सारंगढ़ रहेगा।

 

मेसर्स श्री राम फाइनेंस कार्पोरेशन लिमिटेड, रायपुर द्वारा फाइनेंशियल कंसल्टेंट, लोन ऑफिसर, इंश्योरेंस एडवाइजर एवं कलेक्शन ऑफिसर पदों पर कुल 40 वैकेंसी निकाली गई हैं। यहां भी न्यूनतम योग्यता 12वीं पास है तथा वेतनमान 10,000 से 12,000 रुपए तक रखा गया है।

 

सबसे अधिक भर्ती मेसर्स श्रमीन टैलेंट प्रा.लि., नोएडा द्वारा इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन पद पर की जाएगी, जिसमें कुल 150 पद रिक्त हैं। इसके लिए 12वीं, स्नातक अथवा आईटीआई योग्यता धारक पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वेतनमान 15,100 से 18,000 रुपए तक निर्धारित है। कार्यक्षेत्र छत्तीसगढ़ के सरिया, बसना, बरमकेला एवं सारंगढ़ क्षेत्र रहेगा।

 

जिला प्रशासन, सारंगढ़ बिलाईगढ़ ने क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top