मिशन स्कूल ने यशस्वी प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के लिए आशीर्वाद का दीया जलाया
जिला प्रसाशन व कलेक्टर के निर्देशानुसार आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस व सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की सेवा पूर्ण होने आयोजित सेवा संकल्प अभियान के मिशन स्कूल जनभागीदारी समिति द्वारा विद्यार्थियों के साथ 51 दिए जलाकर किया गया व मोदी जी के देश के प्रति सेवा, समर्पण, त्याग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, स्वस्थ दीर्घायु की शुभकामनाएं प्रदान की गई । नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मुकेश दुबे व एल्डरमेन मथुरा सोनी जी ने माननीय नरेंद्र मोदी जी 25 वर्षों के राजनीतिक कार्यो की जानकारी प्रदान की। एल्डरमेन रामप्रकाश व अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष अतुल आर्थर ने आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी को स्वस्थ दीर्घायु हेतु शुभकामनाएं प्रदान की, आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य भावना आर्थर, शशिबाला लाल, अनामिका मंडल, अनिता सोनकर, रविकुमार, व अन्य विद्यार्थी उपस्थित थे।












