Damrua

नगर पालिका परिषद गौरेला की उपाध्यक्ष रोशनी तापस शर्मा की मांग पर वार्ड 10 में बनेगा सामुदायिक भवन

 नगर पालिका परिषद गौरेला की उपाध्यक्ष रोशनी तापस शर्मा की मांग पर वार्ड 10 में बनेगा सामुदायिक भवन

 

उपाध्यक्ष ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जताया आभार

 

  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 19 अगस्त 2026। गौरेला नगर वासियों को बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने सांसद निधि से गौरेला के वार्ड क्रमांक 10 में सामुदायिक भवन निर्माण की अनुशंसा कर दी है।IMG 20260820 WA0034

 

सांसद तोखन साहू द्वारा कलेक्टर जीपीएम को लिखे पत्र क्रमांक MoS/H&UA/VIP/2026/387 दिनांक 19/08/2026 में बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत कोटा विधानसभा के लिए 2 कार्यों की अनुशंसा की गई है। इसमें गौरेला के वार्ड 10, नगर पालिका परिषद गौरेला में *₹10.00 लाख* की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य शामिल है।

IMG 20260820 WA0033

यह मांग नगर पालिका परिषद गौरेला की उपाध्यक्ष *श्रीमती रोशनी तापस शर्मा* द्वारा लगातार की जा रही थी। वार्ड 10 में सामुदायिक भवन न होने के कारण शादी-विवाह और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए नागरिकों को परेशानी होती थी।

 

सामुदायिक भवन की स्वीकृति पर उपाध्यक्ष *रोशनी तापस शर्मा* ने सांसद तोखन साहू जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “मंत्री जी ने गौरेला की जनता की मांग को गंभीरता से लिया और सांसद निधि से भवन स्वीकृत किया। इससे वार्ड 10 के साथ पूरे नगर के लोगों को सामाजिक कार्यक्रमों के लिए सुविधा मिलेगी। मैं इसके लिए माननीय बिलासपुर के लोकप्रिय सांसद जी और संगठन का हृदय से धन्यवाद करती हूँ।”

 

पत्र में मंत्री जी ने संबधित को निर्देश दिए हैं कि 45 दिनों के भीतर कार्यों की तकनीकी, वित्तीय और प्रशासनिक मंजूरी कर कार्य प्रारंभ किया जाए।

 

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए बिलासपुर सांसद तोखन साहू जी का आभार व्यक्त किया है!

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram
[metaslider id="1064"]