Damrua

सारंगढ़ में जुआ खेल रहे 8 आरोपी गिरफ्तार, 8300 रुपए नगदी और 6 बाइक जब्त

कुशलनगर के दारू भट्टी रोड पर पुलिस ने की रेड कार्रवाई, ताश के पत्तों के साथ मोबाइल भी बरामद

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़। थाना सारंगढ़ पुलिस ने बुधवार को कुशलनगर स्थित दारू भट्टी रोड पर जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश, 8300 रुपए नगदी, 6 मोबाइल फोन और 6 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

 

पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देश पर जिले में जुआ, सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र कुमार पटेल और एसडीओपी गोविन्द सिंह दीवान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ा।

 

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फुलसाय उराँव के बोर घर के पास कुछ लोग ताश के पत्तों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर दबिश दी और 8 आरोपियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया।

 

ये हुए गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में संजू देवांगन (20), दुकालू खूटे (30), आकाश देवांगन (24), साहेबराम साहनी (31), ज्योतिष साहनी (29), फुलसाय उराँव (55), मोहन भारद्वाज (18) और महेश उर्फ बुच्चा साहनी (30) शामिल हैं। सभी आरोपी कुशलनगर, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के निवासी हैं।

 

जब्त सामग्री को गवाहों की मौजूदगी में विधिवत जब्ती पत्रक तैयार कर जब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।

 

इस कार्रवाई में एसडीओपी गोविंद दीवान, थाना प्रभारी प्रमोद यादव, आरक्षक गौतम जांगड़े सहित पुलिस लाईन में पदस्थ नव आरक्षकों पुरुषोत्तम यादव, विक्रम ध्रुव, मनीष पटेल, शेखर सिंह, निखिल साव, दीपक कुमार, गौतम सिदार, अर्जुन सिंह, अखिलेश सिंह, सुनील कुमार और हेमंत कुमार का विशेष योगदान रहा।

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram
[metaslider id="1064"]