Damrua

सारिया में उमड़ी श्रद्धा की लहर, कन्हैया लाल डनसेना को महाभंडारे से श्रद्धांजलि

सारंगढ़ बिलाईगढ़। स्वर्गीय कन्हैया लाल डनसेना की पावन स्मृति में सोमवार को सारिया में महाभंडारे का आयोजन किया गया। गौरी शंकर मंदिर, मंडी के सामने आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया और स्वर्गीय श्री डनसेना को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6:30 बजे गौरी शंकर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुई। इसके बाद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक महाभंडारा आयोजित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर महाप्रसाद ग्रहण किया।

 

आयोजनकर्ता प्रमोद कुमार डनसेना, वार्ड क्रमांक 9 राजीव नगर, सारिया ने बताया कि स्वर्गीय कन्हैया लाल इनसेना की स्मृति में यह आयोजन श्रद्धा एवं सेवा भावना के साथ किया गया। धार्मिक आयोजन के साथ ही महाभंडारे के माध्यम से लोगों की सेवा करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों, श्रद्धालुओं और परिचितों ने सहभागिता निभाई।

 

महाभंडारे के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही गौरी शंकर मंदिर के सामने लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी। आयोजन में पहुंचे लोगों ने स्वर्गीय कन्हैया लाल इनसेना की स्मृति को नमन करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की। आयोजन के सफल संचालन में परिजनों एवं सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

IMG 20260818 WA0001
IMG 20260818 WA0003 scaled
IMG 20260818 WA0004
IMG 20260818 WA0007 scaled

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram
[metaslider id="1064"]