राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी ने सेवा, सद्भाव और एकता के कार्यक्रमों का किया आयोजन
मरवाही। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 82वीं जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को सेवा, समर्पण एवं सामाजिक सद्भावना को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से राजीव गांधी के विचारों, उनके विकासवादी दृष्टिकोण तथा राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय अस्पताल से हुई, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें फल वितरित किए। इसके साथ ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर दिव्यांगजनों को उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से आवश्यक सहायक उपकरण भी वितरित किए गए। इसके बाद इंदिरा मंडी तिराहा स्थित स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। यहां आयोजित संगोष्ठी में राजीव गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की गई।जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक सोच, विज्ञान, तकनीक और युवाओं की शक्ति पर विश्वास करना सिखाया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सामाजिक न्याय, भाईचारा और विकास का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है मरवाही के पूर्व विधायक डॉ. के. के. ध्रुव ने कहा कि राजीव गांधी ने गांव, गरीब, किसान और युवाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया। पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर उन्होंने लोकतंत्र को गांव-गांव तक पहुंचाने का ऐतिहासिक काम किया। छाया विधायक गुलाब सिंह राज ने अपने संबोधन में कहा कि आज आवश्यकता है कि हम राजीव गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं संविधान की मूल भावना को मजबूत करें।
बेचूराम अहीरेश ने कहा कि राजीव गांधी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और विकास के लिए समर्पित था। उनके आदर्श नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं मूलचंद कुसराम ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा हमेशा गरीब, किसान, मजदूर और वंचित वर्ग के हितों की रक्षा करती रही है और राजीव गांधी ने इस सोच को नई दिशा दी।पंकज तिवारी ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी की सोच दी। सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा और युवाओं के सशक्तिकरण में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। बलबीर करसायल, ब्लॉक अध्यक्ष गौरेला ने कहा कि राजीव गांधी के आदर्शों पर चलकर ही समाज में सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारा कायम रखा जा सकता है। कांग्रेस कार्यकर्ता इन्हीं मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
पुष्पराज ठाकुर ने कहा कि राजीव गांधी का सपना एक मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का था। उनके विचार आज भी देश के युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
संगोष्ठी के अंत में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों एवं नागरिकों ने सामाजिक सद्भावना, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा राजीव गांधी के आदर्शों पर चलने की सामूहिक शपथ ली।
इस अवसर पर जिला जिलाध्यक्ष गजमती भानु पूर्व विधायक मरवाही डॉ के के ध्रुव जी कोषाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी पंकज तिवारी , पुष्पराज सिंह, गुलाब राज, बलबीर करसायल मुद्रीका सर्राटी,पप्पू, नीलेश साहू, बेचू अहिरेश, रेखा तिवारी, अमित सोनी,गिरजारानी पोटम,पवन दूबे,गुड्डू शर्मा मूलचंद कुशराम,संतोष ठाकुर,शिवांश दूबे,विक्रांत रोहणी असलम,मदन सोनी पवन केशरी वीरेंद्र मिश्रा रतन केसरवानी अनुज ताम्रकार आयुष सोनी वीरेंद्र मिश्रा पवन केसरवानी, अर्पित राय संतोष मलैया,चंद्रभान मलैया अजय मिश्रा सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे । सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता, सामाजिक समरसता और जनसेवा के संकल्प के साथ किया गया।







