Damrua

सारंगढ़ संभाग के बकायादार उपभोक्ताओं पर गिरी गाज, रायपुर से कटे कनेक्शन

 

20 हजार रुपए से ज्यादा बिल बकाया वालों की लाइन काटी, संभाग में 3.22 करोड़ रुपए बकाया

 

डमरुआ सारंगढ़।। बिजली विभाग के मुख्यालय रायपुर से सारंगढ़ संभाग के बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। गुरुवार 20 अगस्त को उन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए, जिन्होंने 20 हजार रुपए से अधिक का बिजली बिल जमा नहीं किया था।

 

सारंगढ़ संभाग में 3.22 करोड़ बकाया

 

मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ संभाग क्षेत्रांतर्गत करीब 3 करोड़ 22 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया था। इतनी बड़ी राशि बकाया होने से विभाग को रायपुर मुख्यालय से यह सख्त कदम उठाना पड़ा और संबंधित उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए।

 

तीन दिन पहले दी गई थी सूचना

 

विभाग ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का बिल 20 हजार रुपए से अधिक बकाया था, उन्हें कार्रवाई से तीन दिन पहले ही सूचित कर दिया गया था, ताकि वे समय रहते बकाया राशि जमा कर सकें। इसके बावजूद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किया, जिसके बाद विभाग ने कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की।

 

 उपभोक्ताओं से अपील

 

बिजली विभाग ने सारंगढ़ संभाग के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर अपना बकाया बिजली बिल जमा कराएं, जिससे कनेक्शन कटने जैसी स्थिति से बचा जा सके। जिन उपभोक्ताओं की लाइन काट दी गई है, वे बकाया राशि जमा कर पुनः कनेक्शन बहाल करा सकते हैं।

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram
[metaslider id="1064"]