जिला पंचायत सदस्य राजेश नंदनी आर्मो के नेतृत्व में निकाली गई भव्य तिरंगा रैली
*निमधा, 13 अगस्त 2026* |

“हर घर तिरंगा” अभियान के तहत बुधवार को ग्राम पंचायत निमधा में कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल निमधा बस्ती से बस स्टैंड पेट्रोल पम्प तक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राजेश नंदनी आर्मो ने किया।
रैली में स्कूल के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, ग्रामवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। पूरा माहौल “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से गूंज उठा।
*राष्ट्र प्रेम की अलख जगाने निकली रैली*
तिरंगा रैली के समापन पर जिला पंचायत सदस्य राजेश नंदनी आर्मो ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर पूरे देश में तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह केवल रैली नहीं है, बल्कि देश प्रेम की अलख जगाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस रैली का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और कर्तव्य के प्रति निष्ठा का भाव जागृत करना है। हमारी युवा पीढ़ी देश के विकास के साथ कदम से कदम मिलाकर चले, इसी प्रेरणा से पूरे देश में यह तिरंगा रैली निकाली जा रही है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को मिठाई वितरित की गई।
*ये रहे उपस्थित*
इस अवसर पर जिला महामंत्री किसान मोर्चा श्री ठाकुर, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री शंकर चक्रधारी, दक्षिण मंडल अध्यक्ष श्री हेमचंद मरावी, भोजराज श्रीवास, कान्हा यादव, कमलेश यादव, दयाचंद पोर्ते, मुकेश शर्मा, लवकेश गुप्ता, प्रदीप पाण्डेय, कृष्णाकुमार, अमलेश, लवकेश ठाकुर, अशोक ठाकुर, गुलाब सिंह आर्मो, उमेद सिंदराम, राजेंद्र तिवारी, सरिता जायसवाल, अशोकिया जायसवाल सहित स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।










