Damrua

जिले में हाथी की मौजूदगी की सूचना पर कलेक्टर-एसपी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

जिले में हाथी की मौजूदगी की सूचना पर कलेक्टर-एसपी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

Screenshot 2026 08 08 21 07 04 19 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

ग्रामीणों से की बातचीत, छात्रावास पहुंचकर बच्चों का भय दूर किया, सुरक्षा एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 8 अगस्त 2026/ जिले में हाथी की मौजूदगी की सूचना मिलते ही कलेक्टर विजय दयाराम के. एवं पुलिस अधीक्षक  मनोज कुमार खिलारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने हाथी की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए क्षेत्र में सुरक्षा एवं निगरानी के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें हाथी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने, सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की समझाइश दी। उन्होंने आमजन से अपील की कि हाथी को देखने अथवा उसके करीब जाने का प्रयास नहीं करें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

हाथी की मौजूदगी से समीप स्थित छात्रावास के बच्चे भी भयभीत थे। कलेक्टर ने छात्रावास पहुंचकर बच्चों से आत्मीयता से बातचीत की और उनका भय दूर किया। उन्होंने बच्चों को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह सजग और सतर्क है।पुलिस, वन एवं राजस्व विभाग टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है। संबंधित अमले को हाथी की गतिविधियों पर सतत नजर रखने तथा आमजन की सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि हाथी की मौजूदगी की स्थिति में सावधानी बरतें, सुरक्षित दूरी बनाए रखें और हाथी को किसी भी प्रकार से परेशान न करें। किसी भी आवश्यक सूचना की स्थिति में तत्काल संबंधित प्रशासन, पुलिस अथवा वन विभाग की टीम को सूचित करें।

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram
[metaslider id="1064"]