सारंगढ़-बिलाईगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मदनवाड़ा (राजनांदगांव) में नक्सली हमले में राष्ट्र की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त सारंगढ़ जिले के संडा निवासी शहीद आरक्षक स्व. सुभाष बेहरा जी के परिजनों से भाजयुमो सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कार्यकर्ताओं ने भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा शहीद के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए तिरंगा ध्वज एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।

इस अवसर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष हितेश अजगल्ले ने कहा कि शहीद आरक्षक स्व. सुभाष बेहरा जी का राष्ट्र की सुरक्षा के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया, जो हम सभी के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। शहीद परिवार के प्रति सम्मान एवं संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि पूरा युवा मोर्चा शहीद परिवार के साथ है।
इस अवसर पर बरमकेला मंडल अध्यक्ष गोकुल विश्वकर्मा, सालर-मल्दा मंडल अध्यक्ष संजय पटेल, महामंत्री दिलीप चौहान, योगेश पहाड़े, महावीर नायक एवं वासु कुमार सहित भाजयुमो के साथी उपस्थित रहे।
शहीद आरक्षक स्व. सुभाष बेहरा जी को विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन।





