मरवाही में भव्य तिरंगा यात्रा विधायक प्रणव मरपच्ची समेत भाजपा कार्यकर्ता हुए शामिल.

स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी लिया हिस्सा……मरवाही में निकली इस तिरंगा यात्रा ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया
– मरवाही में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर
विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची समेत भाजपा पदाधिकारी और स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल


– गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही में आज भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगे के साथ बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हुए। विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, भाजपा जिला अध्यक्ष लालजी यादव समेत भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तथा स्कूली छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।
– मरवाही में निकली ये तिरंगा यात्रा देशभक्ति के जज्बे से सराबोर नजर आई।
हाथों में तिरंगा लिए स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी यात्रा में कदम से कदम मिलाते नजर आए।
सड़कों पर भारत माता के जयकारों और तिरंगे के साथ माहौल पूरी तरह देशभक्तिमय दिखाई दिया।
तिरंगा यात्रा में मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, भाजपा जिला अध्यक्ष लालजी यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी उत्साह के साथ यात्रा में हिस्सा लिया और राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं एकता का संदेश दिया।
– मरवाही की सड़कों पर निकली इस तिरंगा यात्रा में युवाओं से लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं तक में खासा उत्साह देखने को मिला।
तिरंगा यात्रा के जरिए देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया।






