Damrua

जीपीएम जिले के छात्रावासों में धूमधाम से मनाया गया पालक-बालक सम्मेलन

जीपीएम जिले के छात्रावासों में धूमधाम से मनाया गया पालक-बालक सम्मेलन

जिपं सदस्य राजेश नंदनी आर्मो ने बच्चों को दिया आशीर्वाद, पालकों संग किया नेवता भोज

 

*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही* । आदिवासी एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के निर्देशानुसार रविवार को पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के छात्रावासों एवं आश्रमों में “पालक-बालक सम्मेलन” का आयोजन किया गया।

IMG 20260808 WA0027

 

जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भी इस कार्यक्रम को उत्साह के साथ मनाया गया। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राजेश नंदनी आर्मो ने अपने क्षेत्र के सभी 6 छात्रावासों का भ्रमण किया।

IMG 20260808 WA0025
IMG 20260808 WA0030
IMG 20260808 WA0031
IMG 20260808 WA0029

 

उन्होंने विकासखंड मरवाही अंतर्गत निमधा के बालक एवं बालिका छात्रावास, सिवनी के बालक एवं बालिका छात्रावास तथा करहनी के बालिका छात्रावास में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी विद्यार्थियों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कठिन परिश्रम कर नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

Screenshot 2026 08 08 21 07 04 19 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7 1

सम्मेलन के दौरान पालकों, छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ जिला पंचायत सदस्य ने सामूहिक रूप से नेवता भोज ग्रहण किया। इससे छात्रावासों में पारिवारिक माहौल निर्मित हुआ और पालकों ने भी अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

IMG 20260808 WA0029 1

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी मरवाही श्री संजय वर्मा, मंडल अध्यक्ष हेमचंद मरबी, मुकेश शर्मा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष कन्हैया यादव विशेष रूप से उपस्थित थे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पालकों और विभाग के बीच समन्वय स्थापित करना, बच्चों की पढ़ाई-रहवास की स्थिति का जायजा लेना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

 

Prashant Daniel

 

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram
[metaslider id="1064"]