Damrua

बालिकाओं को दी जाने वाली साइकिल की गुणवत्ता पर नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जलान का गंभीर आरोप .

बालिकाओं को दी जाने वाली साइकिल की गुणवत्ता पर नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जलान का गंभीर आरोप 

नगर पालिका अध्यक्ष ने उठाए साइकिलों की गुणवत्ता पर सवाल…

पेंड्रा स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम कन्या विद्यालय में कक्षा नौवीं की छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया, लेकिन इन साइकिलों की गुणवत्ता को लेकर अब नगर पालिका अध्यक्ष ने सवाल उठाए हैं।

Screenshot 2026 08 08 19 09 16 16 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

आखिर छात्राओं को दी जा रही इन साइकिलों की गुणवत्ता कैसी है और सवाल क्यों खड़े हो रहे हैं?

Screenshot 2026 08 08 19 09 00 74 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

जिले के पेंड्रा से सामने आए है । पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम कन्या विद्यालय में कक्षा नौवीं की छात्राओं के लिए साइकिलें पहुंचाई गईं। लेकिन इन साइकिलों की गुणवत्ता को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। कैमरे में दिखाई दे रही साइकिलों को लेकर आरोप है कि इनकी गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं है। साइकिलों की स्थिति और निर्माण गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाते हुए पेंड्रा नगर पालिका अध्यक्ष ने मामले पर आपत्ति दर्ज कराई है।

Screenshot 2026 08 08 19 07 49 91 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

 

नगर पालिका अध्यक्ष का कहना है कि छात्राओं को वितरित की जा रही साइकिलों की गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष का कहना है की बच्चिओ को जो साइकिल वितरण किया जा रहा है वह बच्चो की भावनाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है इन साइकिल को चलाने से बच्चिओ के जान को खतरा हो सकता है नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जालान ने सरकार से मांग की है कि जो साइकिल सरकार के द्वारा वितरण की जाती है उसको बंद करके सीधे प्राचार्य के माध्यम से बच्चों को उनकी पसंद से साइकिल खरीदवाया जाए या लोकल साइकिल दुकान दारो को प्रमोट किया जाये और बच्चियां अपने पसंद की साइकिल खरीद सकें ताकि साइकिल की गुणवत्ता भी बनी रहे एवं बच्चों की सुरक्षा भी हो सके

सवाल यह है कि छात्राओं के लिए उपलब्ध कराई गई साइकिलें क्या निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरी उतरती हैं.

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram
[metaslider id="1064"]