Damrua

सारंगढ़ में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 191 बकायादारों की कटी लाइन

सारंगढ़।बिजली बिल न चुकाने वाले उपभोक्ताओं पर सारंगढ़ संभाग में बिजली विभाग ने गुरुवार को बड़े पैमाने पर कार्रवाई की। अधीक्षण अभियंता गुंजन शर्मा के निर्देश पर पूरे सर्कल के सहायक व कनिष्ठ अभियंताओं की 10 टीमें गठित कर एक साथ मास डिस्कनेक्शन अभियान चलाया गया।

 

28.73 लाख के बकायादारों पर गिरी गाज

 

इस अभियान में कुल 191 बकायादार उपभोक्ताओं की बिजली लाइन काट दी गई, जिन पर 28.73 लाख रुपए की राशि बकाया थी। कार्रवाई के दौरान मौके पर ही 114 उपभोक्ताओं ने 26.01 लाख रुपए की बकाया राशि जमा कर अपना कनेक्शन बहाल कराया।

IMG 20260827 WA0003

IMG 20260827 WA0005

बिजली चोरी पर भी शिकंजा

 

अभियान के दौरान बिजली चोरी करते पाए गए उपभोक्ताओं के खिलाफ धारा 135/138 के तहत प्रकरण भी दर्ज किए गए हैं। विभाग की इस सख्ती से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

 

मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना का मिला लाभ

 

कार्रवाई के साथ ही मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं को बिजली बिल में छूट भी प्रदान की गई, जिससे कई उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।

IMG 20260827 WA0002

आगे भी जारी रहेगा अभियान

 

बिजली विभाग ने साफ किया है कि आने वाले दिनों में भी इस तरह के मास डिस्कनेक्शन अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि समय पर बिजली बिल का भुगतान करें, ताकि उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े।

IMG 20260827 WA0004

बिजली विभाग की जनता से अपील

 

सारंगढ़ संभाग के अधीक्षण अभियंता गुंजन शर्मा ने समस्त बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने बिजली बिल का भुगतान समय पर करें। हाल ही में सारंगढ़ संभाग में चलाए गए मास डिस्कनेक्शन अभियान में 191 बकायादार उपभोक्ताओं की लाइन काटी गई, जिनमें से 114 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही बकाया राशि जमा कर कनेक्शन बहाल कराया।

 

विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं को छूट का लाभ भी दिया जा रहा है, इसलिए उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठाकर अपना बकाया बिल जल्द जमा करें।

 

विभाग की अपील :-समय पर बिल भुगतान करें, बिजली चोरी से बचें, अन्यथा धारा 135/138 के तहत कार्रवाई की जाएगी। सहयोग बनाए रखें ताकि निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

 

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram
[metaslider id="1064"]