Damrua

मूर्ति के बढ़ने की मान्यता से बढ़ी आस्था, मानकेश्वरी धाम जामगांव में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब

जामगांव रेलवे स्टेशन के समीप स्थित मंदिर में छत्तीसगढ़ और उड़ीसा से पहुंच रहे बड़ी संख्या में श्रद्धालु

Damrua news /रायगढ़। जामगांव रेलवे स्टेशन के पास स्थित मनकामेश्वरी देवी मंदिर इन दिनों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां स्थापित देवी की प्रतिमा को लेकर यह जनमान्यता प्रचलित है कि उसका आकार समय के साथ निरंतर बढ़ रहा है। इसी विश्वास के चलते छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा सहित दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार वर्षों पहले स्थापित यह प्रतिमा अब पहले की तुलना में अधिक विशाल प्रतीत होती है, जिसे भक्त देवी की दिव्य शक्ति का प्रतीक मानते हैं। अमावस्या, पूर्णिमा और नवरात्रि जैसे विशेष अवसरों पर यहां भक्तों की भीड़ और अधिक बढ़ जाती है, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब जाता है।
मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर देवी के समक्ष पूजा-अर्चना करते हैं और पूर्ण होने पर पुनः यहां आकर दर्शन करते हैं। जनश्रुतियों और सोशल मीडिया के माध्यम से इस मंदिर की ख्याति लगातार फैल रही है, जिससे हर दिन नए श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं।

Damrua news
मानकेश्वरी देवी जामगांव प्रतिमा का आकार पूर्व और वर्तमान

25 वर्षों से महापात्र परिवार कर रहा सेवा

IMG 20260327 WA0002 scaled

मंदिर की सेवा-व्यवस्था पिछले लगभग 25 वर्षों से सुरेंद्र महापात्र और दीपक महापात्रे द्वारा संभाली जा रही है। उनके अनुसार यह स्थान एक सिद्ध पीठ के रूप में स्थापित हो चुका है, जहां देवी की कृपा से श्रद्धालुओं की आस्था निरंतर बढ़ रही है। मंदिर परिसर में नियमित रूप से पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं।

800 कलश प्रज्वलन से गूंजा मंदिर परिसर

चैत्र नवरात्रि में लगभग 800 कलश प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर की बढ़ती प्रसिद्धि के चलते क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियों में भी निरंतर वृद्धि हो रही है, जिससे आसपास के छोटे व्यापारियों और प्रसाद विक्रेताओं को भी लाभ मिल रहा है।

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram