Damrua

मदीना मस्जिद गौरेला में 24 मई को मुतवल्ली का होगा चुनाव

मदीना मस्जिद गौरेला में 24 मई को मुतवल्ली का होगा चुनाव

चुनाव सम्पन्न कराने चुनाव समिति का हुआ गठन अधिसूचना जारी

IMG 20250505 WA0278

मदीना मस्जिद गौरेला में सदर मुतवल्ली का चुनाव दिनांक 24 मई दिन शनिवार को होगा। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है । मदीना मस्जिद में चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के आदेश एवं चुनाव नियमावली एवं मार्गदर्शन में यह चुनाव सम्पन्न किया जा रहा है, जिसके लिए मदीना मस्जिद से जुड़े हुए नमाजी एवं अहले सुन्नत वल जमात से जुड़े हुए लोग इस चुनाव में मतदाता होंगे और मतदान कर सदर मुतवल्ली का चुनाव करेंगे। इसके लिए वक्फ बोर्ड के आदेशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेंड्रा रोड की अध्यक्षता में सात सदस्यीय चुनाव समिति बनाई गई है, जो पूरे इस चुनाव को निष्पक्षता से शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराएगी। चुनाव समिति में मोहम्मद जहीर अब्बास शिक्षक,शराफत अली, शिक्षक,अब्दुल रशीद खान एडवोकेट, जुल्फिकार अहमद, अख्तर अली, मोहम्मद इलियास मंसूरी, मोहम्मद जफर खान हैं जो इस चुनाव को संपन्न कराएंगे। मुतवल्ली का यह चुनाव छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड की चुनाव मार्गदर्शिका 2022 की नियमावली एवं गाइडलाइन के अनुसार होगा। जो एक व्यक्ति एक वोट के आधार पर लोकतांत्रिक ढंग से होगा। वक्फ बोर्ड द्वारा इसकी सूचना पत्र क्रमांक /पंजीयन/आडिट/977/2024 रायपुर दिनांक 10/09/2024 द्वारा चुनाव सम्पन्न कराने एवं चुनाव समिति के गठन की सूचना कलेक्टर एवं अपर सर्वे आयुक्त वक्फ जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं सहायक सर्वे आयुक्त वक्फ पेंड्रा रोड, जिला जीपीएम , श्री मोहम्मद फिरोज खान, माननीय सदस्य छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड, पता पदुम नगर भिलाई 3 जिला दुर्ग, एवं समिति के सदस्यों एवं कार्यकारी मुतवल्ली मदीना मस्जिद गौरेला को भी दी गई है।
चुनाव हेतु मतदाता सूची तैयार कर ली गई ,जिसका अंतिम प्रकाशन जल्द ही किया जाएगा, नाम जोड़ने ,सुधरवाने की सारी प्रक्रिया कर ली गई है। चुनाव की समय सारणी में नामांकन फार्म वितरण की तारीख दिनांक 05 मई 2025 से 08 मई 2025 की तारीख तय की गई है, जो कि समय सुबह 11 बजे से शाम 05 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है। फार्म प्राप्त करने की जगह समिति के अस्थाई कार्यालय नौशाद भाई, खजांची की दुकान, मदीना मस्जिद के पास ,से प्राप्त किया जा सकता है। फार्म भरकर जमा करने की आखिरी तारीख दिनांक 08 मई शाम 05 बजे तक है। इसके पश्चात फार्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।नामांकन फार्म की जांच स्कूटनी का काम तारीख 09 मई को है। इसके साथ ही नाम वापसी की अंतिम तिथि 10 मई को शाम 05 बजे तक है । इसके पश्चात चुनाव में वैध प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह समिति द्वारा आवंटित किया जायेगा, जो कि 11 मई को दोपहर 2 बजे तक आवंटित कर दिया जाएगा। 12 मई को पात्र सभी प्रत्याशियों को आवंटित चुनाव चिन्ह सहित सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके पश्चात दिनांक 24 मई दिन शनिवार को मतदान मदीना मस्जिद के बगल में स्थित जमात हाल में सम्पन्न होगा, चुनाव का समय सुबह 08 बजे से दोपहर 03 बजे तक का निर्धारित है।
मतदान पश्चात 24 मई को ही मतगणना होगी, एवं तत्पश्चात प्रक्रिया पूर्ण कर परिणामों की घोषणा होगी, और उसी दिन विजयी प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र निर्धारित प्रारूप में दिया जाएगा, और संपूर्ण प्रक्रिया और परिणाम की सूचना राज्य वक्फ बोर्ड रायपुर को दे दी जाएगी।

IMG 20250505 WA0276

**मुतवल्ली चुनाव लड़ने की पात्रता एवं शर्तें
*
चुनाव लड़ने के लिए छत्तीसग़ढ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा अपनी निर्वाचन नियमावली में प्रत्याशियों के लिए पात्रता की शर्ते तय की गई हैं जो निम्नानुसार है : 1 प्रत्याशी की उम्र 25 वर्ष से कम न हो। दिमागी रूप से अस्वस्थ या दिवालिया घोषित न हो।बोर्ड द्वारा अयोग्य घोषित न किया गया हो,शैक्षणिक योग्यता कम से कम 12 वीं पास हो, या कम से कम पुराना मैट्रिक पास हो। और नमाजी हो और मस्जिद और जमातियों की जरूरत को समझता हो,आदि।
साथ ही नामांकन दाखिल करने के लिए प्रत्येक नामांकन पत्र की लगत राशि 5000 रुपए होगी जो मस्जिद के खाते में जमा होगी, नामांकन भरते समय पहचान पत्र के रूप में अपना आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड सलंग्न करे। नामांकन प्रस्तुत करते समय सलंग्न करना अनिवार्य है।

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram