प्रशांत डेनियल 7828438374
गौरेला नगर पालिका परिषद सी एम ओ नारायण साहू के विवादित पोस्ट डालने पर नहीं हो रही कारवाई मुस्लिम समाज में आक्रोश।
मुस्लिम समाज के लोगो ने लगाया है आरोप
पूरा मामला गौरेला पेंड्रा मरवाही के गौरेला नगर पालिका का है जहाँ कुछ दिन पूर्व गौरेला नगर पालिका सी एम ओ नारायण साहू के द्वारा एक समाज विशेष को लेकर विवादित पोस्ट वाट्सअप ग्रुप में डाला गया था जो वायरल होते ही मुस्लिम समाज के अलावा सभी जनप्रतिनिधियों इसकी शिकायत कलेक्टर महोदया s p महोदया गौरेला थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा और सी एम ओ के खिलाफ कारवाई करने की मांग की जिससे शहर में किसी प्रकार की शांति व्यवस्था ना बिगड़ने पाए लेकिन आज तक सी सी ओ नारायण साहू के खिलाफ कोई कारवाई नहीं होते देख समाज के लोगों के अन्दर आक्रोश बढ़ते हुए देखा जा रहा है
साथ ही राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी सुनाई दे रही है कि सी एम ओ नारायण साहू उप मुख्यमंत्री अरुण साव का खास है उसका कुछ नहीं होगा इस तरह की चर्चा भी सुनी जा रही हैं जिसको लेकर सर्व समाज के लोगों ने बड़े आंदोलन की रूप रेखा बनाने में लगे हैं इसी मामले की जानकारी लेने इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी के पास पहुंचे और जानकारी लेने की कोशिश की जिसके जवाब में जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी इंटक ने बताया कि हमारे द्वारा इसकी जानकारी लिखित में कलेक्टर मैडम s p मैडम थाना प्रभारी सभी को दे दी गई थी और हमें तीन दिवस में कारवाई करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन आज तक कोई कारवाई सी एम ओ नारायण साहू के खिलाफ नहीं की गई है जिसको लेकर जिले के सारे जन प्रतिनिधियों के साथ समाज के लोगों से भी चर्चा की गई है और एक शिकायत s p मैडम को और दिया जाएगा जिसके बाद भी कारवाई नहीं होती है तो सर्व समाज के साथ निकाय का घेराव किया जाएगा आगे इंटक अध्यक्ष इदरीस ने बताया कि एक प्रशासनिक अधिकारी इस तरह कार्य किसी एक समाज विशेष को लेकर किया है जो बर्दाश के बाहर है और हमारा छेत्र एक शांति प्रिय और भाईचारे के लिए जाना जाता हैं जिसको हमे बनाए रखने के लिए सारे समाज के लोग सी एम ओ के खिलाफ कारवाई चाहते हैं अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन क्या कारवाई करता है