Damrua

पारिवारिक विवाद में खून की होली, तीन की बेरहमी से हत्या,पढ़े पूरी खबर

Balrampur News। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में मिले तीन मानव कंकाल तथा उनकी पहचान व हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामले में इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम मुख्तारी अंसारी बताया जा रहा है जिसने अपने भाई से नाराजगी के चलते भाई की प्रेमिका उसकी मां तथा उसके भाई की हत्या कर दी थी। आरोपी ने पुलिस को बताया उसके भाई द्वारा घर पर पैसे ने भेजने तथा प्रेमिका पर ज्यादा खर्च करने को लेकर नाराज था।फार्म हाउस में चल रहा था हाई-स्टेक जुआ, पुलिस ने डाला डेरा –

Description of GIF

बता दें कि बलरामपुर के थाना कोतवाली में 15 नवंबर की सुबह 7:15 बजे पारसनाथ पिता बेदी राम निवासी महाराजगंज ने सूचना दी कि उसके ग्राम दहेजवार (कंचनपुर) में स्थित धान खेत में मानव कंकाल (हड्डी व खोपड़ी) पड़ा है। इस सूचना पर तत्काल एफएसएल व जिला बलरामपुर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। टीम के द्वारा घटना स्थल से 3 मानव कंकाल का हड्डी, खोपड़ी, कपड़ा, पायल आदि जब्त किया गया।

पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना व सरहदी जिलों में दर्ज गुमशुदगी मामलों की जानकारी ली गई। इस दौरान लाश के पास मिले कपड़ो से गुम इंसान कौशल्या पति सूरजदेव ठाकुर 35 वर्ष, 17 वर्षीया नाबालिग और मिन्टू ठाकुर पिता सूरजदेव ठाकुर 5 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 01 के रूप में की गई। साथ ही पता चला कि तीनों कुसमी से 26 सितम्बर को अपने घर से कुतमी बाजार जाने के लिए निकले थे, जिसके बाद से वापस घर नहीं लौटे। मृतिका कौशल्या ठाकुर के पति सूरजदेव ठाकुर के द्वारा 5 अक्टूबर को थाना में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। घटना स्थल से जब्त कंकाल, खोपड़ी व हड्डियों का डॉक्टरों की टीम के द्वारा जांच करवाई गई। डॉक्टरों के द्वारा हत्या होना बताया, जिस पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है.OMG:फायरिंग के दौरान पिस्टल लॉक, TMC नेता की जान कैसे बची? 

परिजनों से पूछताछ करने पर बताया गया। उनके घर मुख़्तार अंसारी 38 वर्ष निवासी परसवार जिला गढ़वा (झारखण्ड) व उसके भाई का आना जाना रहता था। मोख्तार झाडफ ़ूंक का काम करता था। जिसके बाद पुलिस ने मुख़्तार अंसारी को झारखण्ड से पकड़ा तथा कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उसके भाई का मृतक नाबालिग लड़की के साथ प्रेम संबंध था। उसका भाई पूरा पैसा उनपर खर्च करता था जो उसे पसंद नहीं था। छोटा भाई घर में पैसे नहीं भेजता था और पूरे पैसे लड़की पर ही खर्च करता था। इस बात से परिजन काफ ी नाराज रहते थे। इसी का बदला लेने उसने भाई की प्रेमिका और उसकी मां व छोटे बेटे को अपने साथ दहेजवार गांव लाया। यहां पर कुल्हाड़ी मारकर तीनों की हत्या कर उनके शव को पानी से भरे खेत में फेंक दिया था। शव पानी में पड़े पड़े सड़ गल चुका था। पुलिस ने इस मामले में कुछ और संदेहियों को पकड़ा है, जिनसे पूछताछ जारी है।

Damrua

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post
  • All Posts
  • Blog
  • BREAKING
  • उत्तरप्रदेश
  • ओडिशा
  • कोलकाता
  • क्राइम
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • देश विदेश
  • धर्म अध्यात्म
  • नई दिल्ली
  • न्यायपालिका
  • पंजाब
  • पुलिस
  • फीचर्स
  • बस्तर
  • बॉक्स ऑफिस
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम
  • राजनांदगांव
  • राजनीति
  • राज्य
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञान
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सारंगढ़–बिलाईगढ़
  • सिनेमा
  • स्वास्थ्य

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • Blog
  • BREAKING
  • उत्तरप्रदेश
  • ओडिशा
  • कोलकाता
  • क्राइम
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • देश विदेश
  • धर्म अध्यात्म
  • नई दिल्ली
  • न्यायपालिका
  • पंजाब
  • पुलिस
  • फीचर्स
  • बस्तर
  • बॉक्स ऑफिस
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम
  • राजनांदगांव
  • राजनीति
  • राज्य
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञान
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सारंगढ़–बिलाईगढ़
  • सिनेमा
  • स्वास्थ्य